उत्तर प्रदेशधर्म कर्मराज्य - शहर

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

नोएडा llयमुना नदी के डूब क्षेत्र से विस्थापित और सड़क किनारे अक्षरधाम मंदिर व आईटीओ के बीच बसे झुग्गियों में रहने को मजबूर जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन ने एक बार फिर अपनी नेकी का हाथ बढ़ाया।

फाउंडेशन की विशेष पहल “नेकी का दोना-पत्तल” के अंतर्गत “ऑपरेशन 5 रोटी नेकी के नाम” का आह्वान किया गया। इस अभियान में 13 सोसाइटियों ने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया:  चिपिया बुजुर्ग, फ्रेंच अपार्टमेंट, फ्यूज़न होम्स, गौर सिटी 10वीं एवेन्यू, जेएम फ्लोरेंस, लोटस विला जलपुरा, निराला एस्पायर, निराला ग्रीनशायर, रतन पर्ल, रॉयल नेस्ट, समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू, SKA ग्रीन आर्क, सुपरटेक ईको विलेज-2

इन सोसाइटियों के दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महज कुछ ही घंटों में लगभग 2,000 भोजन पैकेट तैयार कर सुबह 11 बजे तक निर्धारित स्थानों पर पहुंचा दिए। इस पुनीत कार्य में सक्रिय योगदान देने वाले स्वयंसेवकों में वैशाली अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, जिया लाल गर्ग, रेखा गर्ग, कमल किशोर, गिरीश चंद्र शुक्ला एवं अन्य वालंटियर्स विशेष रूप से शामिल रहे।

नेकी का डब्बा फाउंडेशन के संस्थापक गिरीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि बीती रात 11:00 बजे, कोर काउंसिल सदस्यों के साथ हुई एक आपातकालीन ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया गया कि डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों को तत्काल राहत पहुंचाई जाएगी। महज 12 घंटे के भीतर, सुबह 11:00 बजे तक इस विशाल सहयोग का एकत्र होना, नेकी का डब्बा फाउंडेशन की विश्वसनीयता और समाज सेवा के प्रति लोगों के अटूट विश्वास का प्रमाण है।

नेकी का डब्बा फाउंडेशन हमेशा की तरह आगे भी जरूरतमंदों तक मदद और उम्मीद की किरण पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button