उत्तर प्रदेशमनोरंजनमहिलाराज्यराज्य - शहर

युवा पीढ़ी को भारतीय संगीत से भी जुड़ने की जरूरत

नोएडा। सेक्टर 70 निवासी डॉक्टर प्रभा दुबे ने राजघाट गांधी दर्शन समिति में भारतीय कला संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया जिसमें देश की विभिन्न शास्त्रीय और लोक नृत्य को प्रोत्साहित करने के लिए बच्चों को मंच प्रदान किया गया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आयोजित यह कार्यक्रम अनेकता में एकता को दर्शाया गया। प्रभा दुबे ने कहा कि युवा पीढ़ी को भारतीय संगीत से भी जुड़ने की जरूरत है।भारतीय संस्कृति, साहित्य और संगीत का अभिन्न अंग है। इससे जुड़े लोगों ने इस कला का हर समय नया आयाम दिया है। मशहूर नृत्यागंना निवासी डॉक्टर प्रभा दुबे ने कहा ऐसे आयोजन का उद्देश्य है कि संस्कृति हमारी धरोहर है। हम इस परंपरा को वर्षों से जीते आ रहे हैं। कथक जैसी विधा भी इसी परंपरा का हिस्सा है। भारतीय संस्कृति का गायन, वादन और नृत्य हमारी समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग है। यहा समाज को अपनी संस्कृति से अवगत कराने का कार्य वर्षों से करता आ रहा है। इस प्राचीन परंपरा को जीवित रखना हमारा उद्देश्य होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button