लगातार मेहनत करने वालों की जीत निश्चित है– सतपाल यादव अध्यक्ष कुश्ती संघ

नोएडा। शिव शक्ति अपार्टमेंट सेक्टर 71 में पहाड़ी सेल्फी प्वाइंट, स्कूल सेड का उद्घाटन रविवार को भारतीय कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सतपाल यादव के द्वारा किया गया, इस दौरान पुरानी यादों की चर्चा करते हुए सतपाल यादव ने बताया कि एक समय था सेक्टर 71 और 73 के बीच काफी समस्याएं थीं लेकिन धीरे-धीरे प्रयास करके आज यह शहर का सबसे सुंदर और मुख्य इलाका बन गया है।
सतपाल यादव के द्वारा किये जा रहे कार्यो की चर्चा पूरे शहर में है चाहे वो कार्य पहलवानों के लिए हो या फिर किसी भी खिलाड़ी की मदद के लिए हमेशा आगे रहते है। यही नहीं लगातार सेक्टर 73 और 71 की सोसाइटियों के लिए सतपाल यादव द्वारा काफी प्रयास किया जा रहे हैं जिसका परिणाम है कि निवासियों को छोटी-छोटी मूल सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो रही है। मुख्य अतिथि के रूप में शिव शक्ति अपार्टमेंट सेक्टर 71 पहुंचे सतपाल यादव के लिए लोगों ने खुशी जताते हुए बताया कि सतपाल यादव के संरक्षण में लगातार काफी कार्य किया जा रहे हैं। वहीं भारतीय कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष सतपाल यादव ने बताया कि इस अपार्टमेंट के लिए जो भी मूलभूत सुविधा होगी उसके लिए हम प्रयास करेंगे बाकी जगदीश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि उनके प्रयास बहुत ही सराहनीय है ।इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के जिला अध्यक्ष और नेता भाजपा मिथिलेश राय, ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, छठ पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन, डीएन तिवारी, जितेंद्र कुमार, नीरज गुप्ता, निलेश चंद्रा, बलराज चौधरी, शिवकुमार दुबे, बबलू चौधरी, राकेश ठाकुर, नवनीत त्यागी, अजय यादव, योगेंद्र यादव दीपक कुमार, रामाशंकर त्रिपाठी, नंद गॉड, संजीव अग्रवाल, मुस्कान कुमारी, श्रीमती ईश्वरी देवी, मालू दादा, दीपक भट्ट, पवन भट्ट, पिंटू गौतम, संजय कौशिक, विशाल सिंह,श्याम गुप्ता, विशाल सिंह, मंडल मंत्री विजेंद्र राय, रमन कुमार, दीपक चौहान, राहुल यादव, गोला पहलवान ,शिवम पांडे के साथ शिव शक्ति अपार्टमेंट के सभी लोग उपस्थित रहे।



