healthउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहरव्यवसायव्यापारस्वास्थ्य

लोकमंच निशुल्क दवा बैंक को फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन ने दवा करवाईं उपलब्ध

नोएडा llलोकमंच निशुल्क दवा बैंक को फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन ने दवा करवाईं उपलब्ध lलोकमंच में मिलती है निशुल्क अच्छी दवाइयां, आप भी कर सकते है ये पुण्य काम :डाक्टर महिपाल सिंह ने की अपील l

नोएडा। शहर के सबसे अग्रणी संस्था लोकमंच के संचालक महेश सक्सेना ने फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन सेक्टर-70 का सौहार्दपूर्ण दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने फाउंडेशन में उपचार व पुनर्वास प्राप्त कर रहे बच्चों से मुलाकात की, उनसे संवाद किया तथा स्टाफ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान फर्स्ट रिजल्ट फाउंडेशन द्वारा नोएडा लोकमंच द्वारा संचालित निशुल्क दवा बैंक के लिए दवा भेंट की गईं जिससे जरूरत मंद लोगों की मदद की सके। इनका वितरण जरूरतमंदों तक किया जा सके।

इस अवसर पर फाउंडेशन की निदेशक डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव एवं डॉ. महिपाल सिंह उपस्थित रहे। साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुष्मिता भाटी, प्रशासन प्रमुख कृष्णा यादव तथा फिजियोथेरेपिस्ट अभिनव प्रताप सिंह ने सभी बच्चों से अतिथि की मुलाकात करवाई तथा फाउंडेशन की गतिविधियों और उपचार सेवाओं की जानकारी साझा की।

इसके अतिरिक्त विशेष शिक्षिका इलिका रावत, सेंटर मैनेजर सुरभि जैन एवं सोशल मीडिया मैनेजर सौम्या सोनी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

फाउंडेशन टीम ने इस सहयोग को सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग तक समय पर सहायता पहुँचाई जा सकती है। वहीं, महेश सक्सेना ने फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया। । …यहां मिलती है निशुल्क अच्छी दवाइयां, अब भी कर सकते है ये पुण्य काम

फस्ट रिहैब फाउंडेशन के संचालक डाक्टर महिपाल जी ने लोंगो से अपील करते हुए कहा कि कई बार हमारे घर में जब कोई बीमार होता है तो दवाइयां का ढेर लग जाता है और वह ठीक हो जाता है तो बची हुई दवाइयां हम कूड़े के ढेर पर फेंक देते हैं. जबकि दूसरी तरफ किसी गरीब को कोई बीमारी होती है तो उसके पास डॉक्टर की फीस और दवाई का खर्च उठाने में असमर्थ होता है, जिसके कारण वह अपना इलाज नहीं करवा पाते हैं,घर में पड़ी एक्स्ट्रा दवाइयां कूड़े के ढेर में न जाए और गरीब को भी फ्री में इलाज मिल जाए इसी के लिए नोएडा की संस्था लोकमंच ने पहल की थी और अब हजारों जरूरतमंद लोग यहां से लाभ ले रहे हैं। हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम लोकमंच की अच्छी पहल की मदद करें जिससे ज्यादा से ज्यादा लोंगो की मदद हो सके और जरूरत मन्द लोंगो को अच्छी दवाएं मिल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button