उत्तर प्रदेशधर्मधर्म कर्मराज्य - शहर

वरिष्ठ समाजसेवी एवं संरचना अभियन्त डाॅ. हरीश मिश्र को मिला – भारत रत्न काशी महामना पुरस्कार

बनारस ll  बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय,वाराणसी मे के एन उडुप्पा आॅडोटोरियम मे आयोजित सम्मान समारोह एवं *सुदर्शन सभा* मे डाॅ.हरीश मिश्र को भारत रत्न काशी महामना पुरस्कार प्रदान किया गया।यह आयोजन राष्ट्र,संस्कृति और समाज के कल्याण के लिए समर्पित संस्थान परिवर्तन योगेश संस्थान, नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया गया था।

बाबा विश्वनाथ वंदन,दीप प्रज्वलन,मत्रोच्चार,भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय”महामना” जी की मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि के साथ सास्कृतिक कार्यक्रम गणेश वन्दना और गुरू वन्दना के साथ साथ सम्मान समारोह प्रारम्भ हुआ।

*काशी हिन्दी विद्यापीठ, वाराणसी* के आदरणीय *कुलपति* डाॅ संभाजी राजाराम बाविस्कर, *राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव, संयोजक एवं उपकुलपति: काशी हिन्दी विद्यापीठ एवं परिवर्तन योगेश* के संस्थापक *डाॅ योगेश तरेहन*,

महर्षि भारद्वाज सनातन अखाड़ा*,प्रयागराज के *पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री श्री 1008 *डाॅ कृष्णानन्द जी महाराज , *महामण्डलेश्ववर* डाॅ. एन एन त्रिपाठी द्वारा *भारत रत्न काशी महामना पुरस्कार** प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम मे भारत के 16 राज्यों से प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित हुयी,जिससे यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर विशेष महत्व प्राप्त कर सम्पन्न हुआ।

यह सम्मान डाॅ. हरीश मिश्र को उनकी आध्यात्म सेवा/समाज सेवा/मातृभूमि सेवा / सारस्वत साधना /सनातन धर्म के प्रचार प्रसार /पर्यावरण संरक्षण सेवा / सेवाकार्य तथा राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर सम्मान प्रदान किया गया।

सभी माननीय अतिथियों द्वारा डाॅ.हरीश मिश्र जी के उज्वल भविष्य की कामना की गयी तथा उनके द्वारा समाज को हमेशा उनके उत्कृष्ट कार्यों द्वारा सहयोग एवं दिशा मिलती रहेगी।

डाॅ. हरीश मिश्र-संरचना अभियन्ता के उत्कृष्ठ कार्यों के लिए कई सम्मानो से सम्मानित किय जा चुका है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button