उत्तर प्रदेशधर्मधर्म कर्मराज्य - शहर

शिवसेना (शिंदे) प्रमुख आदेश राठी ने नोएडा से गढ़मुक्तेश्वर तक यात्रा कर की कावड़ियों की सेवा

नोएडा: भगवान शिव और उनके भक्तों के लिए सावन मास बहुत ही प्रिय माना जाता, चारों तरफ से बम बम भोले की आवाज सुनाई देती है, धार्मिक संस्थाएं कावड़ शिविर लगाकर भोले के भक्तों की सेवा में लग जाते हैं, वही कुछ लोग निकल पड़ते हैं मार्ग में कावड़ यात्रियों की सेवा करने के लिए।

इस क्रम में गौतमबुद्ध नगर शिव सेना (शिंदे) प्रमुख आदेश राठी ने श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को शिव भक्त कांवड़ियों का उत्साह वर्धन करने और उनकी सेवा करने के लिए नोएडा से लेकर गढ़मुक्तेश्वर तक यात्रा की और सभी शिव भक्तों के लिए आवश्यक वस्तुए उपलब्ध कराई और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

शिवसेना (शिंदे) गौतम बुध नगर प्रमुख आदेश राठी ने बताया कि शिवपुराण के अनुसार ‘गढ़ मुक्तेश्वर’ का प्राचीन नाम ‘शिव वल्लभ’ (शिव का प्रिय) है भगवान मुक्तीश्वर (शिव) के दर्शन के गढ़मुक्तवर हर हर महादेव करने से अभिशप्त शिवगणों की पिशाच योनि से मुक्ति हुई थी इसलिए इस तीर्थ का नाम ‘गढ़ मुक्तीश्वर’ (गणों की मुक्ति करने वाले ईश्वर) विख्यात हो गया।

गढ़मुक्तेश्वर मंदिर का इतिहास महाभारत काल से भी पुराना है गढ़मुक्तेश्वर मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर हर साल एक अंकुर उभरता है. यह अंकुर अपने आप ही फूटता है और इसमें से भगवान शिव और अन्य देवी-देवताओं की आकृतियां निकलती हैं, इस रहस्य को जानने के लिए कई वैज्ञानिकों ने रिसर्च की है लेकिन आज तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है।

इस पावन कार्य में रकम सिंह तंवर (समाजसेवी), उप जिला प्रमुख प्रवेश अवाना, कपिल अवाना, नीरज भाटी, ललित चौधरी, संजय नागर, आदेश त्यागी आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button