उत्तर प्रदेशदिल्लीमनोरंजनराज्य - शहर

संगीत, सेवा, संस्कार और संकल्प का अनूठा संगम ‘बाग़बान’

दिल्ली। वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित बी.एस. फाउंडेशन (डिवोशनल, म्यूज़िकल एवं सोशल सोसाइटी) द्वारा एक भव्य कार्यक्रम ‘बाग़बान’ का आयोजन किया गया। यह शाम पूर्ण रूप से समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान और समर्पण अर्पित करने के लिए समर्पित रही।

इस आयोजन की सूत्रधार एवं बी.एस. फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. बबीता शर्मा रहीं, जोकि एक जानी-मानी प्रोफेशनल सिंगर, समाजसेवी और समर्पित संगीतकार हैं, उन्होंने अपने जीवन को संगीत साधना और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित कर रखा है। डॉ. बबीता का विश्वास है कि संगीत आत्मा को शांति देता है और समाज में संस्कार एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

कार्यक्रम का संचालन करूनेश शर्मा ने किया, उनकी मधुर आवाज़ और भावपूर्ण शब्दों ने पूरे वातावरण को और भी सुहावना बना दिया, जिससे कार्यक्रम का हर क्षण एक विशेष अनुभव बन गया।

डॉ. बबीता शर्मा द्वारा स्थापित बी.एस. फाउंडेशन समाज में सांस्कृतिक मूल्यों, संस्कारों और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने दिल्ली-नोएडा की अनेक महिलाओं को संगीत शिक्षा देकर उन्हें न केवल मंच प्रदान किया, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का मार्ग भी दिखाया। आज उनकी शिष्याएं बड़े मंचों पर अपनी प्रस्तुतियों से पहचान बना रही हैं, उनकी सामाजिक सेवाओं का दायरा बहुत व्यापक है गौशालाओं में गायों की सेवा करना, सर्दियों में उन्हें गरम कपड़े ओढ़ाना, गरीब और पिछड़े वर्ग के लिए मीटिंग्स आयोजित कर स्वास्थ्य, नशामुक्ति, बालिका शिक्षा और पारिवारिक मूल्यों पर जागरूकता फैलाना, तथा जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का भार उठाना।

डॉ. बबीता शर्मा ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वे अपने प्रयासों से बी.एस. फाउंडेशन को और ऊँचाइयों पर ले जाते हुए, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए नई योजनाओं और अवसरों का सृजन करती रहेंगी।

कार्यक्रम के दौरान बी.एस. फाउंडेशन ने समाजसेवा की मिसाल प्रस्तुत करते हुए दो महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान कीं ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें, वहीं एक दिव्यांग नागरिक को व्हीलचेयर भेंट की गई।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में विमला बाथम (पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग), संजय बाली सांसद प्रतिनिधि, वी. के सूद उपस्थित रहे। साथ ही, टी.एन. गोविल, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, मान सिंह चौहान अध्यक्ष शनि मंदिर समिति, ओम विश्रांति की संस्थापक ज्योति सक्सेना, त्रिलोक शर्मा, अशोक श्रीवास्तव रेखा शर्मा, पुष्कर शर्मा सहित नोएडा-दिल्ली की अनेक विशिष्ट हस्तियां और समाजसेवी भी इस आयोजन के साक्षी बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button