उत्तर प्रदेशदेश / राष्ट्रीयधर्मधर्म कर्मराज्य - शहर

सनातनी मित्र मंडल द्वारा भव्य खिचड़ी सहभोज संपन्न, उमड़ा जनसैलाब

Noida ll​मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नोएडा के सेक्टर-22 स्थित शिव-दुर्गा धाम मंदिर में सनातनी मित्र मंडल द्वारा आयोजित ‘भव्य खिचड़ी सहभोज’ ने सामाजिक समरसता की एक अनूठी मिसाल पेश की। कार्यक्रम में भक्ति और सेवा का ऐसा उत्साह दिखा कि पूरा मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से सराबोर हो गया।

आयोजन के दौरान लगभग 3,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।​ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी एवं प्रसिद्ध उद्योगपति  पीयूष द्विवेदी,  ब्रह्मदेव शर्मा जी, गोपाल गौर, रीना भाटी (पूर्व चेयरमैन), अनीता मिश्रा, हरिश्चंद पाण्डेय सहित भारी संख्या में तमाम गणमान्य लोगों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

​इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में संयोजक धर्मेंद्र तिवारी एवं सुदामा पाठक के साथ मित्र आनंद द्विवेदी, राहुल त्रिपाठी, राकेश राय, देवेंद्र पांडे, पंकज तिवारी, सोनू शुक्ला, धर्मराज तिवारी, जीवन पांडे, के.के. शर्मा, अतुल सक्सेना, सुरेंद्र मिश्रा, शंकर श्रीवास्तव, संदीप मौर्य, प्रशांत मौर्य, ज्ञानेंद्र चौधरी, पंकज दीक्षित, राजेश मिश्रा, विनोद मिश्रा, रामदत्त मिश्रा, सुरेश मिश्रा, राजेश तिवारी तथा नारीशक्ति के रूप में बिंदु, रश्मि, साधना, प्रतिभा, रीता, नीलम, रूपाली, रेखा, श्वेता आदि लोगो का खास योगदान रहा।

मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरण केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को एक साथ लाने तथा जोड़ने के उद्वेश्य से किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button