देश / राष्ट्रीयधर्म कर्म

सर्वेश पाठक को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन द्वारा सम्मानित किया गया

दिल्ली llभाजपा प्रणित भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव एवं वन, पर्यावरण, जलवायु संवर्धन परिषद भारत के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) सर्वेश पाठक जी को उनके जन्मदिवस 15 जुलाई 2025 के अवसर पर संपूर्ण भारत में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के माध्यम से 1,23,000 यूनिट रक्तदान जैसे ऐतिहासिक आयोजन के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया गया।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के सीईओ  संतोष शुक्ल ने लंदन स्थित कार्यालय में  पाठक को सम्मानित करते हुए कहा: सर्वेश पाठक आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन को समाजसेवा के महान कार्य में परिवर्तित कर लाखों लोगों को रक्तदान जैसे पुण्य कार्य से जोड़कर एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है।” शुक्ला ने आगे कहा:”रक्तदान केवल एक सेवा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह अमीर-गरीब, मजदूर-किसान, छात्र-शिक्षित – सभी को एक सूत्र में बांधता है। जब किसी को रक्त की आवश्यकता होती है, तब न जाति देखी जाती है, न धर्म  केवल इंसानियत सामने होती है।”यह आयोजन न केवल मानव सेवा की मिसाल है, बल्कि देशभर के युवाओं के लिए सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी देता है

महा रक्तदान की गाथा:-

जन्मभूमि की सेवा में, जो जीवन तक अर्पण कर दे,

ऐसे वीर सपूत को, भारत माँ भी नमन कर दे।

रक्त की हर बूँद कहे, जयघोष हो सर्वेश का,

जन-जन के इस दीप से, मिटे अंधेरा देश का।

युवाओं में जोश जगा, करुणा को शस्त्र बना डाला,

लाखों बाँहें उठीं साथ, राष्ट्र धर्म को सर्वोपरि ठाना।

ना कोई जात, ना कोई धर्म, बस मानवता का नाता,

रक्त की धारा बन गई, एकता का सच्चा ज्ञाता।

जन्मदिन पर न्योछावर कर दी, सेवा की नई परिभाषा,

वीर रस में डूबी हुई, यह थी राष्ट्रभक्ति की भाषा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button