उत्तर प्रदेशमहिलाराज्यराज्य - शहरशिक्षा

सलाम नमस्ते ने विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

नोएडा। स्मार्ट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेहत सही लाभ कई’ श्रृंखला के अंतर्गत सलाम नमस्ते में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में कार्यक्रम के दौरान जिला तम्बाकू प्रकोष्ठ, गौतमबुद्ध नगर की प्रमुख डॉ. श्वेता खुराना ने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं कार्यक्रम के दौरान कैंसर की रोकथाम, शीघ्र निदान तथा उपलब्ध उपचार विकल्पों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बुधवार को कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉ. श्वेता खुराना ने कहा कि सही समय पर जांच, तम्बाकू से दूरी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आज विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर हमें यह समझना आवश्यक है कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिससे जूझकर भी हम स्वयं को पूरी तरह सुरक्षित नहीं कर पाते। कैंसर के लगभग 90 प्रतिशत मामले पर्यावरणीय कारणों से होते हैं, जिनमें तंबाकू एक प्रमुख कारक है।

उन्होने कहा कि तंबाकू में मौजूद निकोटिन दुनिया के सबसे हानिकारक रसायनों में से एक है, जो मात्र 8 सेकंड में दिमाग तक पहुंच जाता है। इसका असर जल्दी खत्म हो जाता है, इसी कारण व्यक्ति को बार-बार इसकी आवश्यकता महसूस होती है। सबसे दुखद बात यह है कि हम गुटखा खाते या सिगरेट पीते हुए व्यक्ति को देखकर भी अक्सर उसे रोकते नहीं हैं, जबकि शराब या अन्य नशा के मामले में परिवार हस्तक्षेप करता है। जो बुराई समाज के सामने होते हुए भी नहीं रोकी जाती, वही सबसे अधिक घातक बन जाती है।

सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि हम फरवरी माह को कैंसर जागरूकता माह के रूप में मना रहे हैं। जिसमे सामुदायिक भागीदारी कार्यक्रम, जागरूकता रैली, शपथ, सामाजिक चर्चा तथा विशेष रेडियो प्रसारण आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही कैंसर चैंपियनों की प्रेरणादायक कहानियां भी साझा की जाएंगी, जिससे समाज में सकारात्मक सोच और उम्मीद का संदेश दिया जा सके। वही आज कार्यक्रम के दौरान युवाओं के साथ कैंसर जागरूकता हेतु शपथ भी दिलाई गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button