सेक्टर 14 स्थित श्री सिद्ध पीठ शनि मन्दिर गौशाला में भगवान श्री कृष्ण एवं गौमाता के मन्दिर में 56 भोग एवं गोवर्धन पूजा का भव्य कार्यक्रम
नोएडा। सेक्टर 14 स्थित श्री सिद्ध पीठ शनि मन्दिर गौशाला में भगवान श्री कृष्ण एवं गौमाता के मन्दिर में 56 भोग एवं गोवर्धन पूजा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शनि सेवा समिति अध्यक्ष ठा. मानसिंह चौहान ने बताया कि गौशाला में स्थित भगवान श्री कृष्ण एवं गौमाता मन्दिर में 56 भोग प्रसाद का भोग लगाया गया एवं गौमाता का पूजन कर हरा चारा खिलाया गया।

शनि सेवा समिति महामंत्री एडवोकेट राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि गौमाता की सेवा के बिना हमारा कल्याण नहीं होगा। मुख्यतः गौ वंश की सेवा, रक्षा एवं संवर्धन के संदेश को अपने में समाहित करने वाले पावन पर्व का नाम ही गोवर्धन पूजा है।
गोवर्धन पूजा अर्चना विद्वान वरिष्ठ आचार्य पीसी भट्ट एवं उनकी टीम के विद्वान आचार्यों के द्वारा विधिवत मन्त्रों के साथ पूजन कर अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया।
गौवर्धन पूजा में मंदीर समिति पदाधिकारियो के साथ-साथ शहर के विशेष लोग उपस्थित रहे, सभी के लिए अन्नकूट प्रसाद की व्यवस्था की गई।



