उत्तर प्रदेशमहिलाराजनीतिराज्यराज्य - शहर

सेक्टर–55 आरडब्ल्यूए चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न, सत्यनारायण गोयल पैनल की जीत

नोएडा llसेक्टर–55 में रविवार दिनांक 18 जनवरी 2026 को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी चुनाव अधिकारियों श्री राजीव अग्रवाल, श्री सुधीर श्रीवास्तव एवं श्री राजेंद्र शर्मा द्वारा की गई। मतदान के उपरांत परिणाम घोषित करते हुए अधिकारियों ने सत्यनारायण गोयल पैनल को विजयी घोषित किया।

चुनाव में श्री सतनारायण गोयल एवं उनकी टीम तथा श्री गजेंद्र बैसला एवं उनकी टीम के मध्य सीधा मुकाबला रहा। निवासियों की सक्रिय भागीदारी के साथ संपन्न हुए इस चुनाव में सत्यनारायण गोयल पैनल ने बहुमत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्य इस प्रकार हैं—

अध्यक्ष – सतनारायण गोयल

महासचिव – नीरज शर्मा

कोषाध्यक्ष –  राकेश शर्मा

उपाध्यक्ष –  राजरानी अग्रवाल

उपाध्यक्ष –  सुदेश खोखर

आंतरिक लेखा परीक्षक –  विद्या रावत

संयुक्त सचिव – दिनेश पाठक

संयुक्त सचिव –  दिनेश मिश्रा

 

ब्लॉक प्रतिनिधि—

निशांत गर्ग,  अजय अरोड़ा,  जोगेंद्र शर्मा,  विपिन अग्रवाल, अजय शुक्ला,  ललित मोहन,  मीरा वार्ष्णेय, रेणुका भट्ट, सुरेंद्र शर्मा, शरद चौहान।

चुनाव अधिकारियों ने सभी प्रत्याशियों एवं मतदाताओं का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button