सेन्ट्रल नोएड़ा जोन में DCP, ADCP एवं तीनो ACP की अध्यक्षता मे महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन
Noida llपुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज सेन्ट्रल नोएड़ा जोन में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा संतोष कुमार, एसीपी-2 सेन्ट्रल नोएडा दीक्षा सिंह, एसीपी-3 सेन्ट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता तथा सम्बन्धित थाना प्रभारी उपस्थित रहें। गोष्ठी में सेन्ट्रल नोएड़ा जोन के अंतर्गत आरडब्लूए और एओए के अध्यक्ष व सदस्यगण सम्मिलित हुए। गोष्ठी के दौरान पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा द्वारा उपस्थित सभी लोगो को सोसाइटी व सेक्टरों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गोष्ठी में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी सोसाइटी में सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाये तथा कुछ भी संदिग्ध दिखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी जाये। इसके अतिरिक्त रात्रि गश्त, विजिटर एंट्री रजिस्टर, आईडी कार्ड जांच एवं आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी लोगो से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पुलिस का सहयोग करने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई।



