उत्तर प्रदेशधर्म कर्ममनोरंजनराज्यराज्य - शहर

होली वं रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु ग्रेटर नोएडा जोन मे सघन फ्लैग एवं फुटमार्च

ग्रेटर नोएडा llहोली पर्व एवं रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजय कुमार द्वारा पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ग्रेटर नोएडा जोन क्षेत्रांतर्गत पुलिस बल, पीएसी, क्यूआरटी टीम, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता (BDDS) तथा ड्रोन टीम के साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों, बाजारों एवं प्रमुख चौराहों पर सघन फ्लैग मार्च एवं फुट मार्च किया जा रहा है। पुलिस की सतत एवं सक्रिय उपस्थिति से आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण और अधिक सुदृढ़ हो रहा है तथा यह व्यवस्था आगामी त्योहारों तक निरंतर प्रभावी रूप से जारी रहेगी।

ग्रेटर नोएडा जोन-पुलिस उपायुक्त डॉ. प्रवीण रंजन सिंह के पर्यवेक्षण में थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत कस्बा जेवर, कस्बा जहांगीरपुर, दनकौर क्षेत्रांतर्गत कस्बा दनकौर, कस्बा विलासपुर, थाना कासना क्षेत्रांतर्गत कस्बा कासना से घंघोला, ग्राम सिरसा व थाना इकोटेक-1 क्षेत्रांतर्गत ग्राम लुक्सर, ग्राम इमलियाका में पुलिस बल द्वारा नियमित रूप से फ्लैग मार्च/फुट मार्च किया जा रहा है। इस दौरान धार्मिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

फ्लैग मार्च/फुट मार्च के दौरान नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की जा रही है तथा अफवाहों पर ध्यान न देने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जा रही है कि त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं कानून व्यवस्था का पालन करते हुए मनाएं तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्योहारों तक निरंतर फ्लैग मार्च/फुट मार्च एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखेगी। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा आश्वस्त किया गया है कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जनसहयोग एवं आपसी समन्वय के माध्यम से होली एवं रमजान के पावन अवसर को सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न कराया जाएगा।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button