उत्तर प्रदेशमहिलाराज्यराज्य - शहर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नोएडा पुलिस द्वारा स्कूटी व पैदल रैली का आयोजन एवं महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

नोएडा llपुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 08.03.2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन की मंशा के अनुरूप अभियान “मिशन शक्ति” के अंतर्गत एक विशेष स्कूटी एवं पैदल रैली का आयोजन किया गया।

 

 

रैली के माध्यम से समाज में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता तथा समान अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान आमजन को बताया गया कि नोएडा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान आमजन को महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों जैसे Dail-112, महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181 आदि के बारे में भी जागरूक किया गया तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित यह रैली मिशन शक्ति के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने, नारी शक्ति के सम्मान एवं महिलाओं की सुरक्षा के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भाग लेकर समाज को सशक्त संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button