उत्तर प्रदेशमहिलाराज्यराज्य - शहर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

नोएडा। महिला पतंजलि योग समिति जिला नोएडा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली उत्सव के उपलक्ष में सैक्टर 34 के सामुदायिक भवन में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथिगण सविता तिवारी (राज्य प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति दिल्ली), के.के .जैन (प्रेसिडेंट) फेडरेशन ऑफ RWA सैक्टर- 34, धर्मेंद्र शर्मा ( जनरल सेक्रेटरी) फेडरेशन ऑफ RWA सैक्टर 34, गायत्री मीणा ( आर्यसमाज) वैद्य नीलम, ललित मिश्रा (संपादक विश्व गुरु पत्रिका), नरेश चंद्र (सुपरवाइजर हैल्थ नोएडा अथॉरिटी) द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

अलका चौहान जिला प्रभारी नोएडा तथा संरक्षिका राजबाला शर्मा द्वारा मंच संचालन किया गया। इस शुभ अवसर पर सैक्टर 34 में कार्यरत सफ़ाई कर्मयोगी 21 बहनों को सम्मानित किया गया। सभी कर्मयोगी बहने सम्मानित किये जाने पर अत्यंत प्रसन्न हुईं। राज्य प्रभारी सविता तिवारी ने समाज में महिलाओं की भूमिका, आत्मनिर्भर, और स्वाभिमानी महिला पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वैद्य नीलम ने किडनी, लीवर से संबंधित रोगों पर अपने विचार और उपचार व्यक्त किए।गायत्री मीणा ने वेद, सनातन पर भाषण दिया। केके जैन, धर्मेंद्र शर्मा, ललित मिश्रा ने भी अपने अपने विचार रखे।

राजबाला ने सभी आगंतुकों को उपहार देकर सम्मानित किया। जिले की योग शिक्षिकाओं ने गीता, सुलोचना, शुचि, अंजू, सुनीता, अमिता, ऊषा, अनीता, मृदुला, मुन्नी, कल्पना ने सूर्यनमस्कार, चन्द्रनमस्कार, प्रज्ञा योग ओर कठिन आसन हनुमान चालीसा के साथ किए। पिंकी जयसवाल और अनीता श्रीवास्तव ने गणेश वंदना और सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। शिप्राराम,मुन्नी ने होली गीत गाकर कार्यक्रम में रंग भर दिए। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला कार्यकारिणी बहनों ने आगंतुकों को उपहार देकर सम्मानित किया।

संरक्षिका राजबाला और मीडिया प्रभारी गीता गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। शिप्रा राम, मुन्नी, गीता, ऊषा,अंजू, अमिता ,स्वाती, देवेंद्री, अनुराधा, सुलोचना, सुनीता ऊषा, कल्पना की उपस्थिति रही । महिला पतंजलि योग समिति जिला नोएडा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली उत्सव के उपलक्ष में सैक्टर 34 के सामुदायिक भवन में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथिगण सविता तिवारी (राज्य प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति दिल्ली), के.के जैन (प्रेसिडेंट) फेडरेशन ऑफ RWA सैक्टर- 34, धर्मेंद्र शर्मा (जनरल सेक्रेटरी) फेडरेशन ऑफ RWA सैक्टर 34, गायत्री मीणा (आर्यसमाज) वैद्य नीलम, ललित मिश्र (संपादक विश्व गुरु पत्रिका), नरेश चंद्र (सुपरवाइजर हैल्थ नोएडा अथॉरिटी) द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। अलका चौहान जिला प्रभारी नोएडा तथा संरक्षिका आ. राजबाला शर्मा द्वारा मंच संचालन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button