आईआईए नोएडा चैप्टर के चेयरमैन पद पर नवीन गुप्ता लगातार दूसरी बार नियुक्त
नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के नवगठित पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा मंगलवार को लखनऊ स्थित केंद्रीय कार्यालय में की गई। इस अवसर पर नोएडा के प्रतिष्ठित उद्यमी श्री नवीन गुप्ता जी को वर्ष 2025-26 के लिए पुनः आईआईए नोएडा चैप्टर के चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया।
यह लगातार दूसरा वर्ष है जब नवीन गुप्ता को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, जो उनके नेतृत्व, कार्यशैली और समर्पण का प्रमाण है। शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरुण कुमार सक्सेना ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को पद और निष्ठा की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मंत्री महोदय ने एमएसएमई क्षेत्र के विकास एवं उत्थान के लिए आईआईए द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और संगठन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।



