आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाया विशेष प्रवर्तन अभियान
नोएडा llउत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन में,जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में आज दिनांक 24/10/2025 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-6 एव थाना कासना की संयुक्त टीम द्वारा थाना कासना से विकास कुमार पुत्र दीपक कुमार व हिमांशु पुत्र जबर सिंह के कब्जे से कुल 139 पौवे आल सीजन ब्रांड विदेशी मदिरा फॉर सेल इन चंडीगढ़ मार्का 180 एम एल धारिता कुल मात्रा (25.02BL) अवैध रूप बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना कासना में सुसंगत धारा के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।



