अपराधउत्तर प्रदेशराज्य - शहर

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाया प्रवर्तन अभियान

गौतमबुद्ध नगर llउत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन में,जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में आज दिनांक 23/11/2025 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 एव थाना बीटा-2 की संयुक्त टीम द्वारा अंसल कट गंदे नाले के पास सर्विस रोड पऱ थाना बीटा -2 से हेमराज पुत्र रामकरण के कब्जे से कुल 45 दोस्ताना ब्रांड देशी शराब उत्तर प्रदेश मार्का 200 एम एल धारिता कुल मात्रा (9.0BL) अवैध रूप बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना बीटा-2 में संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम 1910 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button