आरडब्लूए 55 ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

नोएडा। सेक्टर 55 स्थित सामुदायिक भवन में आरडब्लूए 55 ने स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया। आरडब्लूए 55 अध्यक्ष सत नारायण गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में सेक्टर के बच्चों ने बहुत ही मनमोहक कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया वहीं मुख्य अतिथि द्वारा सेक्टर 55 के विद्यार्थियों जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त किए है, उन विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया वहीं देश भक्ति एवं बच्चों के उल्लासपूर्ण कार्यक्रम में समस्त सेक्टरवासी संपूर्ण सराबोर नजर आए, कार्यक्रम में प्रस्तुतीकरण देने वाले समस्त बच्चों को उत्साहवर्धन उपहार भी दिए गए ल
इस अवसर पर फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, फोनरवा महासचिव के के जैन, थाना अध्यक्ष सैक्टर 58 अमित कुमार, सेक्टर 55- 56 चौकी प्रभारी सुधीर, महासचिव राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, निर्मल कांत गोयल एवं समस्त आरडब्लूए कार्यकारिणी व सेक्टर के समस्त गणमान्य एवं विशिष्ट जन उपस्थित रहे।



