उत्तर प्रदेशदेश / राष्ट्रीयमहिलाराज्यराज्य - शहर

आरडब्ल्यूए 55 ने हर्षोल्लास के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

नोएडा। सेक्टर 55 आरडब्ल्यूए की लेडीज़ कल्चरल कमेटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें सेक्टर की सभी उम्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम का उद्घाटन आरडब्ल्यूए 55 अध्यक्ष सतनारायण गोयल द्वारा फीता काटकर किया गया वहीं दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए 55 अध्यक्ष सतनारायण गोयल एवं सचिव नीरज शर्मा ने महिलाओं की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका और उनके सम्मान पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान केक कटिंग, मनोरंजक खेल, जुम्बा सेशन और तंबोला जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के आयोजन में राजरानी अग्रवाल, उमा अग्रवाल, सीमा सिन्हा, मुक्ता गोयल, दिव्या, रितु, मोना, पायल एवं रेनु शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button