उद्यमिता और शिक्षा में एआई पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
नोएडा llमहर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा में शनिवार को उद्यमिता और शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन का आयोजन महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा एवं ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट, मेरठ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसमें देशभर से शिक्षाविद, शोधकर्ता, नीति विशेषज्ञ, उद्यमी और बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए।

कार्यक्रम में महर्षि यूनिवर्सिटी नोएडा की डीन एकेडमिक्स डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने कार्यक्रम में आए हुए शिक्षाविदों का स्वागत किया ।
यूनिवर्सिटी के मेंबर बीओजी राहुल भारद्वाज ने कहा कि कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव के विजन में ये शामिल है कि हम हर संभव एआई के डेवलपमेंट को विद्यार्थियों तक पहुंचा सकें । वहीं यूनिवर्सिटी के मुख्य वित्त अधिकारी वरुण श्रीवास्तव ने इस कॉन्फ्रेंस को शिक्षा जगत के साथ वित्तीय जगत के लिए भी लाभकारी बताया जिससे , वित्त से जुड़े लोग भी एआई की मदद लेकर अपने काम को विस्तार रूप दे सकते हैं । कार्यक्रम के समापन पर विश्वविद्यालय के निदेशक (कॉर्पोरेट मामले) डॉ. रतीश गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
सम्मेलन के संयोजक एस.पी. वर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षा और उद्यमिता के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की संभावनाओं पर सार्थक संवाद स्थापित करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि NIOS के डिप्टी डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्ता के साथ,डॉ. एच.एस. गुप्ता, डॉ. मनोज कुमार पटैरिया प्रो. जयानंद, प्रो. अनुराग सिंह तथा डॉ. हरीश यादव सहित कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने शिक्षा, स्टार्टअप्स और नीति निर्माण में एआई की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
सम्मेलन में 50 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए, जिन पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया गया। बड़ी संख्या में शिक्षाविदों और छात्रों की सहभागिता के साथ यह राष्ट्रीय सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



