मनोरंजनशिक्षा

एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल पुष्प विहार बने यूथ पावर 2024 -25 ग्रैंड फिनाले के विजेता l

नोएडा llद ग्लोबल टाइम्स ( एमिटी के युवाओं का अखबार) द्वारा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों हेतु यूथ पावर नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, वर्ष भर चलने वाले इस समाजिक संवेदीकरण नेतृत्व कार्यक्रम में एमिटी विद्यालयों की टीमें समाजिक जागरूकता के लिए कार्य करती है। आज एमिटी विश्वविद्यालय में द ग्लोबल टाइम्स द्वारा आयोजित यूथ पावर प्रोग्राम के 16वें संस्करण का ग्रैंड फिनाले समारोह आायोजित किया गया जिसमे गौतमबुद्ध नगर की डीसीपी सुश्री प्रीति यादव, एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चौहान, एमिटी हयुमिनिटी फांउडेशन की चेयरपरसन डा पूजा चौहान, डिजिटल मार्केटिंग की सहायक निदेशक सुश्री महताब चौहान ने विजेता टीम का पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में प्रत्येक और नाइनिसमाइन के चीफ विज़िनरी एंव आइडेंटटी नेतृत्वकता श्री स्टीव रोचा और ट्रांइगलग्लोबल की सीईओ श्रीमती सुमिता गोयनका शामिल थे। कार्यक्रम में यूएसए में तीरदांजी विश्व कप में मिक्स टीम और टीम इवेंट में स्वर्ण एवं कास्य पदक जीतने वाले और एमिटी के पूर्व छात्र श्री रिषभ यादव को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित भी किया गया।

इस यूथ पावर कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर और उत्तरप्रदेश के 12 एमिटी इंटरनेशनल स्कूलों ने हिस्सा लिया जिसमें एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की टीम और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल पूष्प विहार की टीम को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार की ट्राफी प्रदान की गई। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल साकेत की टीम को द्वितीय पुरस्कार की ट्राफी और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 43 गुडगांव एवं एमिटी इंटरनेशनल स्कूल मयूर विहार की टीम को संयुक्त रूप तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त एमिटी इंटरनेशनल स्कूल विराजखंड लखनउ एंव एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 46 गुडगांव को ज्युरी स्पेशल मेंशन अवार्ड प्रदान किया गया। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 43 गुडगांव की श्रीमती निधी अग्रवाल और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल मयूर विहार की श्रीमती पारूल प्रेमी को बेस्ट मेंटर टीचर का अवार्ड प्रदान किया गया।_

गौतमबुद्ध नगर की डीसीपी सुश्री प्रीति यादव ने कहा कि एमिटी के छात्रों ने समाज में व्याप्त इन महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाकर अपनी असाधारण प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय दिया है। बच्चों के समग्र विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ पाठ्येतर गतिविधियों में भाग लेना अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस का उद्देश्य समाज की सेवा करना और लोगों की मदद करना है, इसलिए किसी को भी किसी भी समस्या के मामले में पुलिस तक पहुंचने में डर या झिझक महसूस नहीं करनी चाहिए। छात्रों को अपने स्थानीय पुलिस स्टेशनों का दौरा करना चाहिए और देखना चाहिए कि पुलिस बल कैसे काम करता है और उनसे सीखना चाहिए।” उन्होंने छात्रों से एक शौक विकसित करने, केंद्रित रहने, अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने, दोस्त बनाने और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चौहान ने कहा कि पिछले 16 वर्षो से यूथ पावर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और इस यूथ पावर कार्यक्रम का उददेश्य छात्रों को रचनात्मकता, अनुसंधान, नवाचार और अभिव्यक्ति को व्यक्त करने का मंच प्रदान करना है। छात्रों की प्रस्तुतियाँ शानदार और रचनात्मकता से भरपूर थीं। जिस तरह से उन्होंने विभिन्न विषयों को प्रस्तुत किया वह उल्लेखनीय था, इसलिए सभी टीमें विजेता हैं। छात्रों को स्वंय पर विश्वास होना चाहिए और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

इस यूथ पावर कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले का संचालन करते हुए द ग्लोबल टाइम्स की मैनेजिंग एडिटर श्रीमती वीरा शर्मा ने कहा कि एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डॉ. (श्रीमती) अमिता चौहान की दूरदर्शी पहल यूथ पावर ने एमिटी में नैतिक नेताओं और सामाजिक परिवर्तन के दूतों को तैयार करने के 16 साल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। एमिटी समूह के पंजीकृत साप्ताहिक युवा समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम ने कई सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाई है और पांच लाख से अधिक छात्रों को संवेदनशील बनाया है और पूरे भारत में 2,000 से अधिक नैतिक नेताओं को विकसित किया है।

इस कार्यक्रम के अंर्तगत विभिन्न एमिटी स्कूलों की टीमों ने ध्वनि प्रदूषण, दृष्टि बाध्यता, मेक इन इंडिया, हदय स्वास्थय, आस्थमा से युद्ध, मासिक धर्म से जुड़े मामले, पक्षियों की सुरक्षा, लखनउ की विरासत, कहानी कहने की कला का पुनरूत्थान, महिलाओं का आदर आदि पर प्रस्तुती दी। इस अवसर पर छात्रों ने अपने चयनीत विषय पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुती भी दी। इस अवसर पर एमिटी इंटरनेशनल स्कूल मयूर विहार को बेस्ट कम्यूनिटी आउटरीच पुरस्कार, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 46 गुडगांव को बेस्ट सोशियल इंपलिमेंनटेशन अवार्ड, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल ग्वालियर को बेस्ट फंड रेजिंग मॉडल का अवार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू सिंह सहित विभिन्न एमिटी स्कूलों की प्रधानाचार्या और शिक्षिका उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button