अपराधउत्तर प्रदेशराज्य - शहर

कासना पुलिस द्वारा कार लूट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा llथाना कासना पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के उपरान्त कार लूट की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्ता, कब्जे से लूटी गयी स्विफ्ट कार व 02 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद एवं उक्त अभियुक्तगण से पूछताछ के उपरान्त अन्य 02 सहयोगी अभियुक्त भी गिरफ्तार जिनके कब्जे से लूट का अन्य सामान व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद।

थाना कासना पर वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी की स्विप्ट कार न0 डीएल 8सी एक्यू 8215 रंग सफेद व पर्स जिसमें एटीएम कार्ड, वोटिंग कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड व 20000 रुपये ग्राम चीरसी से लूट कर ले जाने के सम्बन्ध में दिया गया। जिसके सम्बन्ध में तत्काल मु.अ.स. 308/2025 धारा 309(6) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

कार्यवाही का विवरण-

थाना कासना पुलिस द्वारा दिनांक 29.12.2025 को पुलिस मुठभेड के उपरान्त थाना कासना क्षेत्रान्तर्गत कार लूट की घटना कारित करने वाले अभियुक्त 1-अमित उर्फ मुत्तू कसाई पुत्र मदन अधाना निवासी गाँव शावली मेन रोड हनुमानजी के मन्दिर के बगल में गली में सिकन्द्राबाद थाना सिकन्द्राबाद जिला बुलन्दशहर उम्र 32, 2-शीलेन्द्र पुत्र रेशमपाल निवासी कानऊ थाना हसायन जिला हाथरस उम्र 22 वर्ष को ओमिक्रोंन प्रथम ए की सर्विस रोड पर ग्रीन बेल्ट से गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान उपरोक्त अभियुक्त अमित व अभियुक्त शीलेन्द्र पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग के दौरान घायल हो गय थे, जिनको उपचार हेतु अस्पताल रवाना किया गया था। पुलिस मुठभेड के सम्बन्ध में मु.अ.स. 311/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

मुठभेड के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1-अमित उर्फ मुत्तू कसाई पुत्र मदन अधाना निवासी गाँव शावली मेन रोड हनुमानजी के मन्दिर के बगल में गली में सिकन्द्राबाद थाना सिकन्द्राबाद जिला बुलन्दशहर उम्र 32

2-शीलेन्द्र पुत्र रेशमपाल निवासी कानऊ थाना हसायन जिला हाथरस उम्र 22 वर्ष

पूछताछ के उपरान्त गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

3-धर्मेन्द्र यादव पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी रफीपुर थाना मिरैची जिला एटा हाल निवासी तेज सिंह कालोनी किराये का मकान, सावली थाना सिकन्द्राबाद जिला बुलन्दशहर उम्र 27 वर्ष

4-अनुराग उर्फ़ अन्नू पुत्र महाराज सिंह निवासी गाँव शावली थाना सिकन्द्राबाद जिला बुलन्दशहर उम्र 32 वर्ष

उपरोक्त अभियुक्तगण से पूछताछ के बाद अन्य अभियुक्तगण की सहभागिता भी प्रकाश में आई जिस आधार पर अभियुक्तगण – 1-धर्मेन्द्र यादव पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी रफीपुर थाना मिरैची जिला एटा हाल निवासी तेज सिंह कालोनी किराये का मकान, सावली थाना सिकन्द्राबाद जिला बुलन्दशहर उम्र 27 वर्ष 2-अनुराग उर्फ़ अन्नू पुत्र महाराज सिंह निवासी गाँव सावली थाना सिकन्द्राबाद जिला बुलन्दशहर उम्र 32 वर्ष को ग्राम सांवली थाना सिकंदराबाद बुलंदशहर से दिनांक 30.12.25 को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 430 रूपये और धर्मेन्द्र के पास से एक मोटर साइकिल यामाहा बिना नम्बर, वादी का आधार कार्ड, पेनकार्ड, एडीएफसी बैंक का वीजा कार्ड, एचडीएफसी ईग्रो हेल्थ इन्सयुरैंस कार्ड, आईसीआईसीआई बैंक का वीजा प्लेटिनम कार्ड , एसबीआई का एमटीएस कार्ड बरामद किये गये हैं l

गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामदगी का विवरण

अभियुक्त अमित व शीलेन्द्र से लूटी गयी स्विफ्ट कार डीएल 8सी एक्यू 8215 व 02 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button