किशोर श्रमिकों की नियुक्ति पर श्रम विभाग की सख्ती, दो प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी
नोएडा llउप श्रमायुक्त गौतम बुद्ध नगर राकेश द्विवेदी के निर्देशन में आज सहायक श्रमायुक्त सुयश पाण्डेय एवं डॉ० एस० पी० सिंह के नेतृत्व में श्रम प्रवर्तन अधिकारियों की टीम द्वारा निर्माणाधीन प्रतिष्ठानों मैसर्स केन्ट आर० ओ० सिस्टम् प्रा० लि०, प्लॉट नं०-03, सेक्टर-159, नोएडा तथा मैसर्स टाटा कन्सलटेन्सी, सेक्टर-159, नोएडा का निरीक्षण/जांच विभिन्न श्रम अधिनियमों के अंतर्गत की गई।
निरीक्षण के दौरान मैसर्स केन्ट आर० ओ० सिस्टम् प्रा० लि० में 4 किशोर श्रमिक एवं मैसर्स टाटा कन्सलटेन्सी में 1 किशोर श्रमिक नियोजित/कार्यरत पाए गए। कार्यरत श्रमिकों का पंजीकरण भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के अंतर्गत नहीं पाया गया। इस पर विभागीय टीम द्वारा सम्बन्धित सेवायोजकों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं l



