उत्तर प्रदेशराज्य - शहरसंपादकीय

कोरोना में जान गवाने वाले पत्रकारों को किया गया याद

नोएडा। कोरोना काल के दौरान अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए प्राण गंवाने वाले पत्रकार साथियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नोएडा मीडिया क्लब द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सेक्टर-72 स्थित राष्ट्रीय स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनेक पत्रकारों, समाजसेवियों और नागरिकों ने एकत्र होकर राष्ट्रिय स्मारक पर पुष्प अर्पित के दिवंगत पत्रकारों को नमन किया। सभी ने उनके साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए उनके योगदान को सराहा। यह आयोजन पत्रकारिता क्षेत्र में दिए गए बलिदानों की याद दिलाने वाला एक प्रेरणादायी क्षण बना। गौरतलब है की कोरोना संक्रमण के चलते देशवासियों को अपनी जान गवानी पड़ी थी, वहीँ सैकड़ों की संख्या में पत्रकार भी अपना काम करते हुए संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा बैठे थे, जिनकी याद में नोएडा मीडिया क्लब द्वारा सेक्टर 72 स्थित स्मृति वन में राष्ट्रीय स्मारक बनाया गया है, बृहस्पतिवार को गाँधी जयंती के अवसर पर सभी मृत पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी गयी, नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी और महासचिव जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में शहर के पत्रकारों और गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने राष्ट्रीय स्मारक में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी साथ ही सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मृत पत्रकारों कों याद किया, इस मौक़े पर नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ हैं। कोरोना काल में जिन्होंने बिना अपनी परवाह किए जनता तक सच्चाई पहुँचाई और अपने प्राण गंवाए, उनका साहस और समर्पण सदैव याद किया जाएगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कार्यकारणी सदस्य आँचल यादव,प्रमोद शर्मा और वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार सिंह ,मुखराम सिंह ,एस एस अवस्थी ,वीरेंद्र मलिक ,अरुण सिन्हा ,दिनेश शर्मा,राजेश शर्मा ,सुमन चौधरी,विजय गोंड ,हिमांशु शुक्ला,मनोहर त्यागी,देवमणि शुक्ल,आशू भटनागर ,देव गुर्जर ,रिंकू यादव ,पवन राज ,संदीप गर्ग ,संगीता चौधरी ,अजब सिंह यादव ,प्रमोद दीक्षित ,ए के लाल,अशोक दुबे ,इमरान ,अकरम चौधरी ,अली खान ,संदीप तिवारी , के आसिफ ,शानू राजपूत ,दीप चौधरी ,रवि यादव ,बलवीर सिंह ,रामेश कुमार ,हरवीर चौहान के साथ उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता ,सचिन अम्बावत ,कांग्रेस नेता मुकेश यादव ,लियाकत चौधरी ,पुरुषोत्तम नागर ,यतेंद्र शर्मा ,ललित अवाना,डॉ सीमा ,उर्मिला चौधरी ,सुल्तान बिधूड़ी ,फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन डॉ डी. के. गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी डॉ रश्मि गुप्ता ,राष्ट्रिय लोकदल के विजेंद्र यादव ,सपा नेता सुधीर चौहान ,किसान नेता अशोक चौहान समेत अन्य गणमान्य शहरवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button