उत्तर प्रदेशराज्य - शहरव्यवसायव्यापारस्वास्थ्य

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के 14 नमूने जांच हेतु किए संग्रहित

नोएडा llआगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मेधा रूपम के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।

इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह, विशाल कुमार गुप्ता एवं अमर बहादुर सरोज की टीम द्वारा इटहेरा दादरी स्थित सुंदर ट्रेडिंग से रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल का 01 नमूना लेकर शेष लगभग 150 kg राइस ब्रान ऑयल प्रथम दृष्टया मिलावटी प्रतीत होने के कारण सीज कर दिया गया। इसी टीम द्वारा बिसरख स्थित बीकानेरी स्वीट से लड्डू का 01 नमूना जांच हेतु लिया गया।

इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, रविंद्र नाथ वर्मा एवं मालती की टीम द्वारा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में कुलेसरा स्थित मुस्कान ट्रेडर्स से 01 मुनक्का एवं 01 रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का नमूना लेकर, मुनक्का के पैकेट एवं रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के टिन पर बैच नंबर व एक्सपायरी डेट न होने के कारण लगभग 15 kg मुनक्का एवं 178 kg रिफाइंड सोयाबीन ऑयल सीज कर दिया गया। इसी टीम द्वारा ए 130 सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया साइट सी ग्रेटर नोएडा स्थित नमस्कार स्वीट की निर्माणशाला से दूध, छेना व खोया का 01-01 नमूना लेकर अवशेष लगभग 35 kg खोया प्रदूषित पाए जाने के कारण नष्ट करा दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार पांडेय, ओ पी सिंह एवं विजय बहादुर पटेल की टीम द्वारा सेक्टर 52 नोएडा स्थित श्री बीकानेर स्वीट्स से घेवर का 01 नमूना, सेक्टर 31 स्थित ओम स्वीट से घेवर का 01 नमूना, सेक्टर 31 नोएडा निठारी स्थित अग्रवाल स्वीट से घेवर का 01 नमूना, सेक्टर 44 स्थित बीकानेर मलाईवाला से 01 घेवर व 01 बर्फी का नमूना लिया गया। इसी टीम द्वारा सेक्टर 43 नोएडा स्थित हल्दीराम के रेस्टोरेंट से कॉटन सीड ऑयल का 01 नमूना तथा यूज्ड कुकिंग ऑयल का 01 नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 14 नमूना लेकर प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार से जिलाधिकारी के निर्देशन में जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को आगामी रक्षाबंधन पर्व के दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button