healthउत्तर प्रदेशराज्य - शहरव्यवसायव्यापारस्वास्थ्य

खाद्य सुरक्षा विभाग का दीपावली के दृष्टिगत छापामार अभियान

नोएडा llजिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का दीपावली के दृष्टिगत छापामार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में आज दिनांक 10.10.25 को विभाग द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्यवाही जारी रखी गई । खाद्य सुरक्षा अधिकारी सय्यद इबादुल्लाह एवं अमर बहादुर सरोज की टीम द्वारा घोड़ी बछेड़ा स्थित अनुज कुमार शाक्य की रसगुल्ला निर्माणशाला पर छापा मारा गया तो विभिन्न दुकानों पर सप्लाई किए जाने के उद्देश्य से अस्वच्छकर दशा में बनाकर गंदे तरीके से भंडारण किए हुए भारी मात्रा में रसगुल्ला पाए गए जिसमें मक्खी मच्छर भी पाए गए, इसके अतिरिक्त सफेद रंग का पावडर भी मिला जिसे उसके द्वारा अरारोट पाउडर बताया गया। इस निर्माणशाला से रसगुल्ला का 01, छेना का 01 , दूध का 01 एवं सफेद पाउडर का 01 नमूना लेकर शेष लगभग 285 किग्रा रसगुल्ला नष्ट करा दिये गये तथा 35 किग्रा सफेद पाउडर सीज किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस के पांडेय एवं ओ. पी. सिंह एवं विशाल गुप्ता की टीम द्वारा टी वी एस वाली गली ब्रह्मपुरी दादरी स्थित गर्ग एजेंसी से सरसों के तेल का 01 व राइस ब्रान ऑयल का 01 नमूना लेकर अवशेष लगभग 150 किग्रा सरसों का तेल एवं 200 किग्रा राइस ब्रान ऑयल प्रथम दृष्टया मिलावटी /मिथ्याछाप प्रतीत होने के कारण सीज कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार , विजय बहादुर पटेल एवं रविंद्र नाथ वर्मा की टीम द्वारा सूरजपुर ग्रेटर नोएडा स्थित लियाकत किराना स्टोर से बेसन का 01 नमूना तथा एछर ग्रेटर नोएडा स्थित लक्ष्मी डेयरी से पनीर का 01 नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 08 नमूने संग्रहीत कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button