खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यक्रमों के दृष्टिगत छापामार कार्यवाही
गौतमबुद्ध नगर llजिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार त्यौहारी सीजन को लेकर सक्रिय है। जिसके क्रम में नवरात्रि व दशहरा पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित व मिलावट रहित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के दृष्टिगत विभाग द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्यवाही की गई । उक्त कार्रवाई के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी सय्यद इबादुल्लाह , विशाल कुमार गुप्ता एवं अमर बहादुर सरोज की टीम द्वारा सेक्टर 1 ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित नोएडा डेली मार्ट से कुट्टू आटा, सिंघाड़ा आटा, साबूदाना एवं व्रत की नमकीन का 01-01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस के पांडेय एवं ओ पी सिंह की टीम द्वारा सेक्टर 77 नोएडा स्थित हापी होम ग्रॉसरी स्टोर से कुट्टू आटा का 01 नमूना , चौहान किराना स्टोर से साबूदाना का 01 नमूना , मार्ट एंड मोर स्टोर से कुट्टू आटा का 01 नमूना एवं सेक्टर 34 नोएडा स्थित परिवार आटा चक्की से रामदाना लड्डू का 01 तथा बाला जी आटा चक्की से समा के चावल का 01 नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 09 नमूने संगहीत कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। अभियान लगातार जारी रहेगा।



