खाद्य सुरक्षा विभाग की त्योहारों के मद्देनजर लगातार छापामारी कार्यवाही
नोएडा llजिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार त्यौहारी सीजन को लेकर सक्रिय है। जिसके क्रम में आज दिनांक 20.09.2025 को नवरात्रि व दशहरा पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित व मिलावट रहित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के दृष्टिगत विभाग द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्यवाही जारी रखी गई । उक्त कार्रवाई के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सय्यद इबादुल्लाह , श्री विशाल कुमार गुप्ता एवं श्री अमर बहादुर सरोज की टीम द्वारा छिजारसी नोएडा स्थित राहुल किराना स्टोर से साबूदाना , मामूरा नोएडा स्थित विशाल मेगा मार्ट से साबूदाना एवं बेसन का 01-01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एस के पांडेय एवं श्री ओ पी सिंह की टीम द्वारा सेक्टर 28 नोएडा अलकनंदा कॉम्लेक्स स्थित नवदान्या नेचरल प्रोडक्ट्स प्रा0 लि0 सेंधा नमक , सेक्टर 45 नोएडा ग्रीन फ्रेश फ्रूट वेजिटेबल्स एंड ग्रॉसरी स्टोर से व्रत के लड्डू तथा गौरव स्टोर से समा के चावल का 01-01 नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 06 नमूने संगहीत कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। अभियान लगातार जारी रहेगा।



