healthउत्तर प्रदेशराज्य - शहररोजगारव्यवसायव्यापार

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद में विभिन्न रेस्टोरेंट पर निरीक्षण एवं छापामार कार्यवाही

Noida llआगामी नववर्ष 2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की अलग अलग टीमों द्वारा संपूर्ण जनपद में एक साथ विभिन्न रेस्टोरेंट पर आज दिनांक 30.12.25 को प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए निरीक्षण एवं छापा/ नमूना संग्रहण की कार्यवाही जारी रखी गई।

सेक्टर 132 नोएडा स्थित मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट से रियूज्ड कुकिंग रिफाइंड पॉम ऑयल का 01 नमूना तथा सेक्टर 135 नोएडा स्थित सबवे से चिकन क्यूब का 01 नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय बहादुर पटेल द्वारा लिया गया। सेक्टर 74 नोएडा स्थित के एफ सी रेस्टोरेंट से कुकिंग राइसब्रान ऑयल का 01 नमूना, पिज्जा हट से सॉस का 01 नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओ पी सिंह द्वारा लिया गया। गौर सिटी मॉल ग्रेटर नोएडा स्थित डोमिनोज से पिज्जा का 01 नमूना तथा इमली रेस्टोरेंट से डोसा का 01 नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी सय्यद इबादुल्लाह द्वारा लिया गया। सेक्टर 62 नोएडा स्थित मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट से रियूज्ड कुकिंग पॉम ऑयल का 01 नमूना तथा सेक्टर 63 नोएडा स्थित डोमीनो’ एस पिज्जा से चीज़ व डो का 01-01 नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज द्वारा लिया गया ।नॉलेज पार्क 2 स्थित के एफ सी रेस्टोरेंट से मालती द्वारा पॉपकॉर्न राइस बॉल (नॉनवेज ) का 01 नमूना लिया गया। टप्पल रोड जेवर स्थित ज़ोमिनो’डी पिज्जा से पिज्जा का से 01 नमूना एवं बुंदेला चौक जेवर से दूध का 01 नमूना रविंद्र नाथ वर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा लिया गया । सेक्टर 18 डी एल एफ मॉल स्थित डोमिनोज से पैपी पनीर पिज्जा का 01 नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी रितु सक्सेना द्वारा लिया गया। बीटा 2 ग्रेटर नोएडा स्थित बर्गर किंग से पनीर पेटीज का 01 नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल कुमार गुप्ता द्वारा लिया गया। क्लियो स्ट्रीट, क्लियो काउंटी, सेक्टर-121, नोएडा स्थित Subway रेस्टोरेंट पर 42.84 किग्रा इटेलियन (व्हाइट) डफ ब्रेड स्टिक पर Use by/Expiry date अंकित न होने के कारण 01 नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस के पांडेय संग्रहीत कर शेष सीज किया गया एवं तथा विनिर्माण इकाई को भी को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस प्रेषित किया जा रहा है। इस प्रकार कुल 14 नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं। प्रवर्तन कार्यवाही देर रात जारी रहेगी तथा प्रतिष्ठानों के निरीक्षण में मिल रही कमियों पर सुधार नोटिस निर्गत निगत किए जा रहे हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button