खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार त्यौहारी सीजन को लेकर सक्रिय
Noida llजिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार त्यौहारी सीजन को लेकर सक्रिय है। जिसके क्रम मे नवरात्रि व दशहरा पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित व मिलावट रहित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के दृष्टिगत विभाग द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्यवाही जारी रखी गई ।

उक्त कार्यवाही के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी सय्यद इबादुल्लाह एवं अमर बहादुर सरोज की टीम द्वारा तुगलपुर मंडी स्थित रेहान पनीर भंडार से एवं केंद्रीय विहार ग्रेटर नोएडा स्थित ईट क्लब से पनीर का 01-01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस के पांडेय एवं ओ. पी. सिंह द्वारा फेस 2 सब्जी मंडी स्थित पीले रंग से रंगे होने के संदेह में आलू का 01 का नमूना लिया गया तथा अवशेष लगभग 100 किग्रा आलू नष्ट करा दिए गए । दिनांक 29.09.25 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी टीम द्वारा गढ़ी चौखंडी फेस 3 नोएडा स्थित सोनू यादव की लड्डू विनिर्माण शाला को बिना रजिस्ट्रेशन पाया गया तथा वहां से बूंदी का 01 नमूना लेकर अवशेष 390 Kg बूंदी सीज की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार , मालती एवं रविन्द्र नाथ वर्मा द्वारा कुलेसरा ग्रेटर नोएडा स्थित संतोष ट्रेडर्स से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल एवं कुट्टू का आटा का 01-01 नमूना लिया गया तथा 82 Kg खुला कुट्टू का आटा सीज किया गया । इसी टीम द्वारा सिरसा स्थित देव डेयरी से पनीर का 01 नमूना एवं दनकौर स्थित सुपर मार्केट से साबूदाना का 01 , सेंधा नमक का 01 व कुट्टू का आटा का 01 नमूना लिया गया । खाद्य सुरक्षा अधिकार सय्यद इबादुल्लाह एवं अमर बहादुर की टीम द्वारा J 26 साइट V इंडस्ट्रियल एरिया कासना स्थित कंट्री साइड इंटरप्राइजेज प्रा0 लि0 की गुड़ निर्माणशाला से गुड़ तथा गुड़ पाउडर का 01-01 नमूना लिया गया।। इस प्रकार कुल 12 नमूने संग्रहीत कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। अभियान लगातार जारी रहेगा।



