उत्तर प्रदेशधर्म कर्ममनोरंजनमहिलाराज्यराज्य - शहर

गणतंत्र दिवस पर महादेव अपार्टमेंट में बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

नोएडा ll नोएडा सेक्टर-73 महादेव अपार्टमेंट में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीआरडब्ल्यूए अध्यक्ष एनपी सिंह, अग्निशमन अधिकारी योगेंद्र चौरसिया, प्राधिकरण के अधिकारी यशपाल सिंह, अतुल मिश्रा और इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार दिया गया।

मुख्य अतिथियों का स्वागत सोसाइटी के एओए अध्यक्ष सतवीर यादव, महासचिव अरबिंद सिंह समेत एओए पदाधिकारी और निवासियों ने किया। अग्निशमन अधिकारी योगेंद्र चौरसिया ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में बेहतर करने के लिए संघर्ष जरूरी है, और उन्होंने अपनी लिखी प्रेरक कविताएं भी सुनाईं।

डीडीआरडब्ल्यूए अध्यक्ष एनपी सिंह ने सोसाइटी के निवासियों को आश्वासन दिया कि अगर उन्हें कोई समस्या होती है, तो वे हमेशा उनके साथ हैं। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष अंजली बिंद्रा ने भी सोसाइटी में कुछ बेहतर कार्य करने का आश्वासन दिया।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी यशपाल सिंह का लोगों ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया और सोसाइटी में हो रहे कार्यों के लिए उनका धन्यवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी में प्रभात फेरी भी निकाली गई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर अनिरूद्ध राय, अवधेश राणा, और हिमांशू चौधरी कार्यक्रम की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button