उत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर
गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल, ग्रेटर नोएडा जोन को मिला नया डीसीपी
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के प्रमुख पुलिस इकाइयों में शामिल गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने डीसीपी स्तर पर महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत अब तक ग्रेटर नोएडा में डीसीपी के रूप में कार्यरत आईपीएस अधिकारी साद मियां खान को डीसीपी नोएडा जोन की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर डॉ. प्रवीण रंजन को डीसीपी ग्रेटर नोएडा के पद पर तैनात किया गया है।



