अपराधउत्तर प्रदेशराज्य - शहर

गौतम बुध नगर में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश की जनपद के समस्त आबकारी निरीक्षकों की समीक्षा बैठक

Noida llजिला आबकारी अधिकारी कार्यालय , सूरजपुर, जनपद गौतम बुध नगर में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश की जनपद के समस्त आबकारी निरीक्षकों की समीक्षा बैठक की गई। उक्त बैठक में समस्त आबकारी निरीक्षकों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए

1- समस्त फुटकर अनुज्ञापनो पर POS मशीन से शत प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित कराने हेतु कहा गया । समस्त थोक अनुज्ञापनों, BIO , बॉन्ड से फुटकर अनुज्ञापनो ,बार अनुज्ञापनों , प्रीमियम बैंड आदि पर आने वाली समस्त मदिरा को स्टॉक इन करके POS के माध्यम से बिक्री न करने पर अनुज्ञापन के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया ।।

2- ओवर रेटिंग के मामले में जीरो टॉलरेंस को अपनाते हुए सभी दुकानों पर लगातार गोपनीय तरीके से टेस्ट परचेज करने और किसी भी दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर विक्रय पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गया

3-जनपद के समस्त फुटकर अनुज्ञापनों पर डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने हेतु निर्देशित किया गया

4- जनपद में संचालित समस्त फुटकर मदिरा की दुकानों के निर्धारित न्यूनतम प्रत्याभूत मात्रा (MGQ), कंपोजिट दुकानों में बीयर के त्रैमासिक MGQ को समयांतर्गत निकासी कराने हेतु निर्देशित किया गया।

5- किसी भी मदिरा की दुकान पर अन्य दुकान का स्टॉक पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।

6- जनपद की समस्त दुकानों पर मुखबिर तंत्र के द्वारा अपमिश्रण जैसी कुरीतियों  सतत निगरानी रखना* एवं पाए जाने पर *प्रभावी कार्यवाही करते हुए अनुज्ञापन निरस्तीकरण एवं अनुज्ञापी को ब्लैक लिस्ट कियें जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

7-जनपद में संचालित समस्त ऑकेजनल बार लाइसेंस अनुज्ञापनों में सुनिश्चित किया जाए कि उनके द्वारा FL-11 लाइसेंस लेकर ही उत्तर प्रदेश में अनुमोदित मदिरा सर्व की जा रही है, किसी अन्य प्रांत की मदिरा पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में उस अनुज्ञापन को कोई लाइसेंस* निर्गत न किया जाए ।

मीटिंग में संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ जोन मेरठ, जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुध नगर एवं जनपद में तैनात सभी आबकारी निरीक्षक उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button