उत्तर प्रदेशदेश / राष्ट्रीयधर्मधर्म कर्मराज्यराज्य - शहर

गौसेवा, संस्कृति और राष्ट्र पुनर्जागरण हेतु अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान – नोएडा इकाई का सदस्यता अभियान का शुभआरम्भ

नोएडा। गायों की दुर्दशा, बीमार एवं एक्सीडेंटल गौमाता की सेवा-संरक्षण तथा भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण हेतु अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान – नोएडा इकाई द्वारा एक भव्य सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया।

इस अभियान का नेतृत्व संस्थान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिषरत्न गुरुजी गौतम ऋषि जी ने किया।

इस अभियान में समाज के विभिन्न वर्गों से लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 51 सदस्यों ने संस्था की सदस्यता ग्रहण कर गौसेवा, गुरुकुल शिक्षा, और सांस्कृतिक उत्थान का संकल्प लिया।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख नाम इस प्रकार रहे –अशोक श्रीवास्तव, सुपर्णा मेहरोत्रा, गंगा सागर, राजीव उपाध्याय, सचिन लोहिया, श्यामू पाठक, रोशन गुप्ता, माया चौधरी, श्यामाली मित्रा, राजेश शर्मा, शशिकांत गुप्ता, सौरभ कुमार, करण सिंह, लक्ष्मी भाटी, अमित डेविड, पंकज कुमार, राहुल लोहिया, अरुण पहलवान, अंकित लोहिया, विजय वर्मा, प्रीत लोहिया, सुनील सिंह, अनुज लोहिया, अमित शर्मा, रिंकू लोहिया, ललित भाटी, विशाल लोहिया, अभिषेक बढ़ाना, सचिन शर्मा, प्रियांशु चौधरी, हर्ष शर्मा, मुकेश लोहिया, कपिल राजपूत, सुजीत कुमार सिंह, अशोक गोयल, लक्ष्मीपत सुरेना, महेश चंद्रा, नेत्रपाल, अंशु तिवारी, आकाश उपेंद्र सरकार, राजीव, माधवी लता पटेल, हिमांशु तायल, रबी रोशन, विकास कुमार, पुलक हलदार, संजय कुमार, अर्पित अग्निहोत्री आदि।

इस अवसर पर जिला महासचिव गौतम अधिकारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष राजबाला जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों ने सदस्यों को गौसेवा व राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

बैठक के समापन पर संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिषरत्न गुरुजी गौतम ऋषि जी ने कहा –“गाय, गंगा, गीता, गायत्री और प्राकृतिक पेंशन संस्कृति ही भारत की आत्मा है। इनके संरक्षण और सम्मान से ही राष्ट्र का उत्थान संभव है। यह संस्था समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़कर एक सशक्त सांस्कृतिक पुनर्जागरण का संकल्प ले चुकी है।”

अभियान का राष्ट्रीय दृष्टिकोण:- संस्थान ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में सड़क पर विचरती व घायल गौमाता की तत्काल सेवा-उपचार, नोएडा में गौशाला व अनुसंधान केंद्र की स्थापना, गुरुकुल शिक्षा प्रणाली का प्रचार-प्रसार, गंगा एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान, महिला व युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button