उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराज्य - शहर

ग्रेटर नोएडा निवासी रवि शर्मा को पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद (भारत) ने जलवायु परिवर्तन बोर्ड उत्तर प्रदेश का निदेशक नियुक्त किया

नोएडा llग्रेटर नोएडा निवासी रवि शर्मा जी के द्वारा राष्ट्र हित में किए जा रहे सामाजिक कार्यों को देखते हुए आज पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद (भारत) ने जलवायु परिवर्तन बोर्ड उत्तर प्रदेश का निदेशक नियुक्त किया गया है ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के एक पेड़ माँ के नाम अभियान को लेकर वृक्षारोपण एवँ जलवायु परिवर्तन संक्षरण को लेकर बोर्ड गठित किया गया है। साथ ही बताया कि जलवायु परिवर्तन की समस्या और प्रदूषण को कम करने के लिए उन्नत तकनीक के द्वारा कार्य किए जायेगें ।

उन्होंने कहा प्रकृति की सेवा करने का कार्य मौका मिला है जिसके लिए निरंतर कार्य किया जाएगा ।परिषद केंद्र में कार्यरत नेचर विभाग की एजेंसी के रूप में कार्य करती है

रवि शर्मा जी ने परिषद के चेयरमेन  राहुल दिवेदी और बाइस चेयरमैन उदयन कुलश्रेष्ट्र जी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर परिषद के प्लांटेशन बोर्ड के केंद्रीय निदेशक रवि भारद्वाज जी, दिल्ली राज्य सदस्य मीनाक्षी भारद्वाज जी, ऑपरेशन हेड प्रदीप अवस्थी जी , सेंट्रल जॉइंट सेक्रेटरी श्रीमती गीता जी,जॉइंट सेक्रेटरी शुभम शर्मा जी,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जौहर जी,जिला सदस्य हर्ष वर्धन जी , दीपांशु भारद्वाज जी और अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button