ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह का भव्य आयोजन l

नोएडा llसर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन महागुण मायवुड्स, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में किया गया।
इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुनील शांडिल्य (राष्ट्रीय अध्यक्ष, सर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विशिष्ट अतिथियों में यशस्वी सांसद डॉ. महेश शर्मा एवं विधान परिषद सदस्य श्री श्रीचंद शर्मा उपस्थित रहे।
सभी माननीय अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में भगवान परशुराम के जीवन, आदर्शों और समाज को दिए गए योगदान का स्मरण करते हुए युवाओं से उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन सर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा, गौतम बुद्ध नगर की समर्पित टीम के द्वारा किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से निम्न पदाधिकारीगण एवं सदस्य शामिल रहे: lराजकुमार दुबे (जिला अध्यक्ष), नवीन तिवारी (जिला उपाध्यक्ष), धनंजय पाठक (जिला सचिव), राजेश शर्मा (जिला संरक्षक), नीरज झा (जिला उपाध्यक्ष), दिनेश मिश्रा (कार्यक्रम अध्यक्ष), मनोहर शुक्ला ( कार्यक्रम संयोजक), राहुल सांकृत, पप्पू पाण्डेय, पंकज चौधरी, संगीता तिवारी, मनीष त्रिपाठी, ममता तिवारी, अलका तिवारी एवं अन्य सम्माननीय कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
समारोह की शुरुआत भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण, हवन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम का आकर्षण रहे, जिसमें समाज की उन्नति और एकता पर विशेष बल दिया गया।
सर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा, गौतम बुद्ध नगर की ओर से सभी सम्माननीय अतिथियों, सहभागियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।