उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य - शहरशिक्षा

चैलेंजर्स ग्रुप ने देश के 14वें राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद से भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

चैलेंजर्स ग्रुप ने देश के 14नोएडा। चैलेंजर्स ग्रुप के प्रतिनिधियों ने भारत के 14वें राष्ट्रपति माननीय श्री रामनाथ कोविंद से उनके दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर चैलेंजर्स की पाठशाला के छात्र-छात्राओं ने एकत्रित प्लास्टिक कचरे को पुनर्चक्रित कर निर्मित विशिष्ट कलाकृतियां माननीय 14वें राष्ट्रपति महोदय को भेंट कीं तथा इनकी निर्माण प्रक्रिया और उद्देश्य से अवगत कराया। चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा ने पिछले आठ वर्षों में संगठन द्वारा किए गए सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने “प्लास्टिक लाओ, शिक्षा पाओ” जैसे अभिनव अभियानों के माध्यम से शिक्षा, कौशल एवं पर्यावरण संरक्षण को एक साथ आगे बढ़ाने की संस्था की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। माननीय श्री कोविंद जी ने चैलेंजर्स ग्रुप के प्रयासों एवं विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि सतत प्रयास, जागरूकता और सामूहिक सहभागिता ही पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्यों की प्राप्ति का आधार हैं। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकला को स्नेहपूर्वक स्वीकार करते हुए संगठन को भविष्य में समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर “प्लास्टिक लाओ, शिक्षा पाओ” अभियान के अंतर्गत रौशनी, सुकन्या, काजल, अनामिका, तमन्ना, ललिता ने एकल-उपयोग वेस्ट प्लास्टिक से निर्मित राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button