ज़िला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में चलाया प्रवर्तन अभियान
नोएडा llआबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार ज़िलाधिकारी गौतमबुद्धनगर व पुलिसआयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन एवं ज़िला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत दिनांक 05/08/2025 को जनपद के आबकारी टीमों द्वारा अपने अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाली कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप एवम देशी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया गया । उपलब्ध स्टॉक की गहनता से चेकिंग की गयी, सभी दुकानों पर नियमों को सुनिश्चित कराते हुए नियमानुसार संचालन करने हेतु निर्देशित किया गया । निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर बिक्री न हो साथ ही सभी दुकानों पर CCTV रिकॉर्डिंग सहित संचालित हो रही हैं या नहीं सुनिश्चित किया जा रहा हैं । सभी दुकानों पर pos मशीन से 100 % बिक्री हो इसको भी कड़ाई से सुनिश्चित किया जा रहा हैं। टीमों द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया कि समय के बाद दुकान या उसके आस पास से बिक्री न होने पाए।



