उत्तर प्रदेशराज्य - शहर
ज़िला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में चलाए विशेष प्रवर्तन अभियान
Noida llआबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार ज़िलाधिकारी गौतमबुद्धनगर व पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन एवं ज़िला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत दिनांक 02/12/2025 को जनपदीय आबकारी टीमों द्वारा जनपद में स्थित देशी शराब दुकान, कम्पोजिट शॉप , मॉडल शॉप, प्रीमियम रिटेल वेंड्स का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । सभी दुकानों पर नियमों को सुनिश्चित कराने के साथ ही दुकानों पर गोपनीय टेस्ट परचेज करवाया गया । समस्त मदिरा दुकानों पर लगे CCTV रिकॉर्डिंग रियल टाइम पर संचालित करने एवं POS मशीन से 100% बिक्री करने हेतु अनुज्ञापियों एवं विक्रेताओं को निर्देशित किया गया।



