उत्तर प्रदेशराज्य - शहरव्यवसायव्यापार
ज़िला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में चलाया प्रवर्तन अभियान
नोएडा llआबकारी आयुक्त के आदेशानुसार ज़िलाधिकारी गौतमबुद्धनगर व पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन एवं ज़िला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत दिनांक25/10/2025 को जनपद की आबकारी टीम द्वारा जनपद में स्थित देशी शराब दुकाने, कम्पोजिट शॉप ,मॉडल शॉप प्रीमियम रिटेल शॉप एव सीएल-5CC दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा कैनटीन की गहनता से चेकिंग की गयी। सभी दुकानों पर नियमों को सुनिश्चित कराने के साथ ही दुकानों पर गोपनीय टेस्ट परचेज करवाया गया । समस्त मदिरा दुकानों पर लगे CCTV रिकॉर्डिंग रियल टाइम पर संचालित करने एवं POS मशीन से 100% बिक्री करने हेतु अनुज्ञापियों एवं विक्रेताओं को निर्देशित किया गया।



