जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में आबकारी विभाग के द्वारा चलाया प्रवर्तन अभियान
गौतमबुद्ध नगर llउत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में दिनांक 18/09/2025 को जनपद की आबकारी टीम एवं थाना बादलपुर की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम छपरोला के पास से एक व्यक्ति आले हसन पुत्र खैराती निवासी सुपर टेक सोसायटी के पीछे , झुग्गी , विसरख को 25 पौवा टेट्रा देशी शराब कैटरीना उत्तर प्रदेश में बिक्री हेतु अनुमन्य धारिता 200 एम. एल. की अवैध रूप से बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्त के विरुद्ध थाना दादरी में संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम 1910 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई ।



