अपराधउत्तर प्रदेश

जिला कारागार गौतमबुद्धनगर का आकस्मिक निरीक्षण पुलिस महानिरीक्षक द्वारा किया गया। 

नोएडा ll पी0सी0 मीना, (आई0पी0एस0), पुलिस महानिदेशक / महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जिला कारागार गौतमबुद्धनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कारागार के मुख्य द्वार पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सुभाश चन्द्र शाक्य (आई0पी0एस0) पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार मेरठ परिक्षेत्र मेरठ एवं  बृजेश कुमार, अधीक्षक, जिला कारागार गौतमबुद्धनगर द्वारा स्वागत किया गया।

Oplus_16777216

पुलिस महानिदेशक /महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा कारागार महिला बैरक का निरीक्षण किया गया तथा महिला बैरक में निरूद्ध महिला बंदियों पिंकी, प्रीती गुप्ता, हेमा तोमर एवं विदेषी बंदी अकीमोवा से उनकी समस्याओं के संबंध में पूंछतॉछ की गयी, किसी भी महिला बंदी द्वारा कोई शिकायत नही बतायी गयी। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को बिस्कुट, चिप्स, कुरकुरे आदि का वितरण किया गया। इसके बाद कारागार के कौशल-विकास केन्द्र का निरीक्षण किया गया। कौशल-विकास केन्द्र में बंदियों द्वारा सिलाई प्रशिक्षण, हेयर कटिंग प्रशिक्षण, कम्प्यूटर प्रषिक्षण, डांस व संगीत कार्यक्रम का प्रदर्षन किया गया। बंदियों द्वारा ’’दिल है हिस्दुस्तानी’’ की थीम्स पर प्रस्तुति की गयी, जिसकी प्रषंसा की गयी। इसके अतिरिक्त कारागार में वर्मी कम्पोस्ट खाद उत्पादन एवं अन्दर बाग में मधुमक्खी पालन से प्राप्त षहद उत्पादन का निरीक्षण किया गया। वर्मी कम्पोस्ट एवं शहद का और अधिक उत्पादन करते हुए जेल ब्रांडिंग के साथ स्थानीय बाजार में जनमानस को उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की गयी।

पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा सफेद चंदन की पौध का रोपण किया गया तथा श्री सुभाश चन्द्र षाक्य, (आई0पी0एस0) पुलिस उमहानिरीक्षक कारागार मेरठ परिक्षेत्र मेरठ द्वारा बहेड़ा की पौध का रोपण किया गया।

​इसके उपरांत कारागार के सर्किल नं॰-2 का भ्रमण किया गया तथा पाकषाला में तैयार भोजन का निरीक्षण किया गया बंदियों के लिए निर्मित भोजन में सब्जी-आलू$भिण्डी, अरहर की दाल व चावल, रोटी बनाया गया था। पाकषाला में बंदियों के लिये निर्मित भोजन को पुलिस महानिदेषक/महानिरीक्षक उत्तर प्रदेष लखनऊ एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार मेरठ परिक्षेत्र मेरठ द्वारा स्वयं भोजन खाकर चेक किया गया तथा भोजन की गुणवत्ता को अच्छा बताया गया। कारागार की बैरक सं0-8ई का निरीक्षण किया गया। इस बैरक में निरूद्ध विदेषी बंदियों से उनके केस के सम्बन्ध में तथा उनकी किसी प्रकार की समस्या के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। किसी बंदी द्वारा कोई समस्या नही बतायी गयी। कारागार चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया गया तथा कारागार चिकित्सालय में वार्ड-ए, सी व जी भर्ती बीमार बंदियों से उनकी समस्याएं और दवा आदि के मिलने के सम्बन्ध में जानकारी की गयी। किसी बंदी द्वारा कोई षिकायत नही बतायी गयी।

कारागार के कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया। कारागार में स्थापित कैमरे क्रियाषील पाये गये। कारागार में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में भी पूॅछतांछ की गयी। किसी के कर्मचारी द्वारा कोई षिकायत नही बतायी गयी।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक बृजेष कुमार व अधीक्षक, राजीव कुमार सिंह, जेलर संजय कुमार षाही  जेलर राजेष कुमार मौर्या, आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button