उत्तर प्रदेशदेशदेश / राष्ट्रीयराज्य - शहर

तुषार श्रीवास्तव भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) से लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त कर राष्ट्र का गौरव बढ़ाया

नोएडा llग्रेटर नोएडा वेस्ट गौतम बुद्ध नगर के निवासी तुषार श्रीवास्तव ने 13 दिसंबर को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून से अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया है। उनकी यह महत्वपूर्ण उपलब्धि उनके परिवार, स्थानीय समुदाय और राष्ट्र के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।

“बचपन के सपने का साकार होना”
तुषार श्रीवास्तव, जो श्री आलोक श्रीवास्तव और श्रीमती उपमा श्रीवास्तव के सुपुत्र हैं, बचपन से ही देश की रक्षा सेवाओं (डिफेंस सर्विसेज) में शामिल होने का सपना देखते थे। इस सपने को पूरा करने की उनकी अटूट लगन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIIT) में चयन होने के बावजूद, उन्होंने सेना में सेवा को प्राथमिकता देते हुए अपना मार्ग चुना।

तुषार ने अपनी स्कूली शिक्षा डीपीएस गाजियाबाद से कक्षा 12 तक पूरी की। तुषार के पिता, आलोक श्रीवास्तव, समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू में निवासी हैं और एक सामाजिक कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष (भारतीय जनता पार्टी) के रूप में सक्रिय हैं। वह एक प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट कंपनी में जनरल मैनेजर के पद पर भी कार्यरत हैं। तुषार की माता, उपमा श्रीवास्तव, एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं, जबकि उनकी छोटी बहन, प्रणिका श्रीवास्तव, वर्तमान में कक्षा 10 में अध्ययनरत हैं।

“गौरव का विषय”
परिवार एवं क्षेत्र ने तुषार की इस उपलब्धि पर अपार हर्ष व्यक्त किया है। उनका यह कदम युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगा lहम लेफ्टिनेंट तुषार श्रीवास्तव के उज्ज्वल, सफल और गौरवशाली सैन्य भविष्य की हार्दिक कामना करते हैं l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button