थाना दादरी पुलिस व बदमाशों के साथ हुयी पुलिस मुठभेड
Noida llथाना दादरी पुलिस द्वारा चौकिंग शाहपुर को जाने वाले रास्ते पर पैरिफेरल के हाईवे के नीचे चौकिंग की जा रही थी तभी सामने से मोटर साइकिल पर सवार 02 व्यक्ति आते दिखाई दिये जिनको पुलिस बल द्वारा रूकने का ईशारा किया गया लेकिन वह नहीं रूके बल्कि मोटर साइकिल को मोडकर भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस बल द्वारा पीछा किया गया। अभियुक्तों द्वारा अपने आप को घिरता देख पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में दोनों अभियुक्त गोली लगने के कारण घायल हो गये। जिनकी पहचान 01. राज कुमार पुत्र विनोद नि0 मौ0 गौतमपुरी कस्बा व थाना दादरी गौतमबुद्धनगर 02. साजिद पुत्र हनीफ नि0 नीलकंठ कालोनी कस्बा व थाना दादरी गौतमबुद्धनगर के रूप में हुयी है। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमंचे .315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 खोखा कारतूस .315 बोर, 01 सर्जिकल ब्लेड व 01 मोटर साईकिल स्पलेन्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट की बरामद हुयी है। दोनों घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि हम दोनों पेन्ट करने का काम करते है। कुछ दिन से हम कस्बा दादरी में एक व्यक्ति (विनोद पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गगन विहार थाना दादरी) के यहां पेन्ट का काम कर रहे थे । उपरोक्त विनोद के द्वारा 50 हजार रूपये का लालच देकर मैडीकल स्टोर संचालक पर चाकूओ से वार करने की घटना कारित करायी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना दादरी पर अभियोग पंजीकृत है तथा उपरोक्त घटना मे हम दोनो के साथ हमारो दो अन्य साथी एजाज मेवाती उर्फ जहरू पुत्र मो0 शाकिर नि0 मो0 मेवातियान पीपलवाली मस्जिद के पास थाना दादरी जीबीएन व कुनाल उर्फ कपिल पुत्र खेमचन्द नि0 एस्कोर्ट कालोनी थाना दादरी जीबीएन भी थे। जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर दी गयी है। अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।



