अपराधउत्तर प्रदेशराज्य - शहर

थाना फेस-1 पुलिस द्वारा फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए 05 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Noida ll थाना फेस-1 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट तथा बीमा पॉलिसी को कम समय में मेच्योर कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए 05 साइबर अभियुक्तों 1- अनुज पुत्र रामविलास 2- राकेश कुमार पुत्र रामकुमार 3- मनीष मंडल पुत्र सोहन मंडल 4- शुभम सक्सेना पुत्र प्रदीप कुमार 5- शहजाद अहमद पुत्र सईद अहमद को डी-16, सेक्टर-6, नोएडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 01 लैपटॉप, 07 स्मार्ट मोबाइल फोन, 09 की-पैड मोबाइल फोन, 01 प्रिंटर मशीन एवं 45 कॉल डाटा शीट बरामद की गई हैं। साथ ही साइबर अपराध/ठगी से संबंधित 04 बैंक खातों (जिनमें लगभग 80 लाख रुपये) को फ्रीज कराया गया है।

पूछताछ का विवरण-

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे आमजन को लैप्स बीमा पॉलिसी के रुपये वापस दिलाने तथा लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते थे तथा प्राप्त धनराशि को फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कराते थे। अभियुक्तगण 5,000 रुपये से लेकर 1,00,000 रुपये तक का निवेश कराकर लोगों से ठगी करते थे तथा उक्त धनराशि को निकालकर आपस में बाँट लेते थे। कॉलर को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से रियल एस्टेट में निवेश एवं बीमा पॉलिसी को कम समय में मेच्योर कराकर धनराशि वापस दिलाने का झांसा दिया जाता था। बरामद लैपटॉप से ठगी से संबंधित डाटा शीट प्राप्त हुई हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों से संबंधित शिकायतें NCRP पोर्टल पर दर्ज होना पाया गया है

साइबर जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव बिंदु-

*1-* आम नागरिकों से अपील है कि बीमा पॉलिसी/निवेश को कम समय में मेच्योर कराने के नाम पर आने वाले कॉल, मैसेज या ई-मेल पर विश्वास न करें।

*2-* कोई भी व्यक्ति स्वयं को बीमा, बैंक या निवेश सलाहकार बताकर धनराशि की मांग करे तो उसकी पुष्टि संबंधित कंपनी के आधिकारिक माध्यम से अवश्य करें।

*3-* OTP, बैंक विवरण, एटीएम/डेबिट-क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें।

*4-* साइबर ठगी की आशंका होने या धनराशि ट्रांसफर हो जाने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button