थाना फेस-1 पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर संचालित करने वाले अन्तर्राजीय गिरोह का किया पर्दाफाश
नोएडा llथाना फेस-1 नोएडा पुलिस द्वारा एनसीआर क्षेत्र में फर्जी कॉल सेंटर संचालित करने वाले अन्तर्राजीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए फर्जी कॉल सेंटर संचालक सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सेंटर संचालन के उपकरण- 11 की पैड फोन 01 स्मार्ट फोन वीवो, 07 मोहर , 04 जॉइनिंग लेटर 04 मॉनीटर, 04 सीपीयू, 04 कीबोर्ड, 04 माउस तथा ऑफिस फोन से प्राप्त 34 स्क्रीनशॉट बरामद ।
थाना फेस 1 पुलिस द्वारा दिनांक 21.11.2025 को इंटेलिजेन्स व सर्विलांस टीम के माध्यम से बिल्डिंग संख्या ए 88 सैक्टर 04 के द्वितीय तल से अभियुक्त 1. अनुज कुमार पुत्र ऋषिपाल 2. रोमेश मलिक पुत्र कुंवरपाल को गिरफ्तार किया गया है।
अपराध करने का तरीकाः-
अभियुक्तगण द्वारा Foundit.com पर रुपये 30,000/- के डाटा खरीद कर अपने आपको naurkri.com के कर्मचारी बता कर बेरोजगार युवकों को नौकरी लगवाने का झाँसा देकर पैसे एठने का काम करते थे उनके द्वारा काफी बेरोजगार युवको को अपने झाँसे में लेकर रजिस्ट्रेशन फीस रु 950/- व डाक्यूमेंट वेरीफिकेश/एम्पलाएमेंट वेरीफिकेशन/फाइल सबमिशन चार्ज/प्रोफाइल फाइनलाइज चार्ज/एनओसी चार्ज के नाम पर रु 50,000/- तक गुमराह करके धनराशि प्राप्त कर लेते थे. जब कोई ज्यादा कॉल करता था तो फिर उससे बात नहीं करते थे या ब्लाक कर देते थे तथा कुछ बेरोजगार व्यक्तियों फर्जी जॉइनिंग/ऑफऱ लेटर दे देते थे। अभियुक्तगण अपनी फर्जी कम्पनी मे कॉल करने के लिए सिर्फ महिला कर्मचारी 01 माह के लिए हायर करते थे फिर एक माह के बाद उनको नौकरी से निकाल देते थे जिससे किसी को उनके काम के बारे मे जानकारी न हो सके। अभियुक्तगण द्वारा पूर्व मे भी वर्ष 2017 मे हैदराबाद मे उक्त धोखाधडी का अपराध भी कारित किया है जो करीब 8-10 वर्षाे से बेरोजगार युवको से पैसे ठग रहे है। जिसके सम्बन्ध मे थाना सीसीएस हैदराबाद मे मु0अ0स0 153/2017 धारा 419/420 भादवि पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1. अनुज कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम हसनपुर रजापुर थाना सरुरपुर जिला मेरठ 33 वर्ष हाल पता बी 850 चर्च वाली गली थाना अशोकनगर दिल्ली
2. रोमेश मलिक पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम लिसाढ हसनपुर थाना कोतवाली शामली जिला शामली उम्र 24 वर्ष हाल पता बी 850 चर्च वाली गली थाना अशोकनगर दिल्ली
बरामदगी का विवरण-
11 की पैड मोबाईल फोन
01 स्मार्ट फोन वीवो,
07 स्टांप मोहर
04 जॉइनिंग लेटर
04 कम्प्यूटर मॉनिटर
04 सीपीयू
04 कीबोर्ड
04 माउस
34 स्क्रीनशॉट ऑफिस फोन से प्राप्त



