थाना फेस-1 पुलिस व मोबाइल स्नेचर/बाइक चोर व गांजा तस्कर बदमाशो के बीच हुयी मुठभेड सदस्य घायल साथी गिरफ्तार l

नोएडा ll थाना फेस-1 पुलिस द्वारा सेक्टर 14 के नाले पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की चेकिंग की जा रही थी तभी दिल्ली की तरफ से एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल पर सवार 02 व्यक्ति आते हुये दिखाई दिये जिन्हे रूकने का इशारा किया । उक्त मोटर साइकिल सवार वापस पीछे मोडकर सेक्टर 14 के पीछे से दिल्ली की तरफ जाने वाले गंदे नाले की पटरी पर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर अचानक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति की मोटर साइकिल फिसल कर गिर गई। अपने आप को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने अपने पास लिए तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में 01 बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसकी पहचान नीरज पुत्र दर्शन निवासी बी-91 सै0-20 थाना सै0-20 नोएडा के रूप में हुयी। बदमाश के दूसरे साथी को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान सूरज पुत्र दर्शन निवासी बी-91 सै0-20 थाना सै0-20 के रूप में हुयी। अभियुक्त नीरज कुमार के कब्जे से एक तमंचा .32 बोर तथा एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।
अभियुक्तों के कब्जे से चोरी/लूट के 02 मोबाइल, चोरी की 01 मोटर साइकिल स्पलेण्डर रजि0नं0 एचआर 51 सीजी 3149 बरामद हुयी जिसके सम्बन्ध मे थाना सरायख्वाजा फरीदाबाद हरियाणा मे अभियोग पंजीकृत है। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त नीरज के विरूद्ध लगभग करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है व अभियुक्त सूरज के विरूद्ध लगभग आधा दर्जन मुकदमे मे पंजीकृत है। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
आपराधिक इतिहास का विवरणः
*अभि0 नीरज पुत्र दर्शन सिंह*
1. मु0अ0स0 319/2024 धारा 109(1)/317(2)/317(5) बीएनएस 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना सैक्टर 20 नोएडा
2. मु0अ0स0 391/2018 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप अधि0 थाना सै0 20 नोएडा
3. मु0अ0स0 1302/2017 धारा 398/401 भादवि थाना सैक्टर 20 नोएडा
4. मु0अ0स0 1305/2017 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सैक्टर 20 नोएडा
5. मु0अ0स0 358/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फेज 1 नोएडा
6. मु0अ0स0 1630/2018 धारा 380/411/414 भादवि थाना फेज 3 नोएडा
7. मु0अ0स0 1636/2018 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फेस 3 नोएडा
8. मु0अ0सं0 164/25 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट थाना फेज 1 नोएडा
अभि0 सूरज का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0स0 141/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना फेज 1 नोएडा
2. मु0अ0स0 175/2023 धारा 414 भादवि व 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना फेज 1 नोएडा
3. मु0अ0स0 377/2023 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना फेज 1 नोएडा
4. मु0अ0स0 428/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना फेज 1 नोएडा
5. मु0अ0स0 292/2020 धारा 380/411 भादवि थाना फेस 3 नोएडा
6. मु0अ0सं0 164/25 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट थाना फेज 1 नोएडा