थाना फेस-1 पुलिस व मोबाइल स्नैचर /चोर व मोटरसाइकिल चोर के बीच हुयी मुठभेड l

Noida ll थाना फेस-1 पुलिस नोएडा की तरफ से दिल्ली की तरफ आने वाले रास्ते पर गंदे नाले के ऊपर मय पुलिस फोर्स चेकिंग कर रहे थे तभी 01 व्यक्ति एक मोटर साइकिल नम्बर UP 43 AA8499 अपाचे रंग ग्रे से आता दिखाई दिया पुलिस ने चेकिंग करने के लिए रोका तो नही रूका अपनी मो0सा0 मोड़कर सेक्टर 14के पीछे नाले की पटरी पर दिल्ली की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने लगा तो मोटर साइकिल फिसल कर गिर गई और उक्त बदमाश ने अपने को पुलिस से घिरा देख अपने पास लिए अवैध तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस पार्टी द्वारा सीखे हुए तरीके से आत्मसमर्पण करने की चेतावनी देते हुए। अभियुक्त को दूसरे फायर करने का मौका दिए बिना आत्मरक्षार्थ फायरिंग की कार्रवाई की गई, जिसमें बदमाश सोनू उर्फ सत्ता पुत्र जहांगीर निवासी ग्राम दल्लूपुरा थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली उम्र 25 वर्ष जो की थाना फेश,1 नोएडा के मुo अo सo 191/25 धारा 303(2,) bns का चोरी मै वांछित अभियुक्त है गोली लगने से घायल हुआ व घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद मोबाइल फोन चोरी/लूट के व 01 अदद मोटर साइकिल रजि0नं0 UP 43 AA 8499 अपाचे रंग ग्रे चोरी की बरामद हुई।जिसके संबंध में अपराध संख्या 182/25 धारा 303(2) b BNS थाना फेस 2 नोएडा पर पंजीकृत है ,एक तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुये।
अभियुक्त सोनू उर्फ सत्ता उपरोक्त का अपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0स0 191/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना फेज 1 नोएडा
2. मु0अ0स0 135/2023 धारा 307 आईपीसी व 4/25 आयुध अधिनियम थाना फेज 1 नोएडा
3. मु0अ0स0 622/2022 धारा 380/411 आईपीएल थाना फेस 1 नोएडा
4. मु0अ0स0 385/2023 धारा 380 आईपीएल थाना फेज 1 नोएडा
5. मु0अ0स0 561/2022 धारा 380 आईपीएल थाना फेज 1 नोएडा
6, मु o अ o स o 182/25 धारा 303(2) BNS थाना फेस 2 नोएडा l